Categories: CrimeFaridabad

सीएम फ्लाइंग की बड़ी कारवाई ठेके पर पकड़ी नकली शराब

सीएम फ्लाइंग की टीम ने अलीगढ़ रोड स्थित शराब के ठेके पर छापा मारकर नकली शराब की बिक्री का भंडाफोड़ किया है। बुधवार की रात शराब ठेके पर की गई कार्रवाई में बिना निशान या लोगो के भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई है। ठेका संचालक अवैध रूप से पव्वो की बोतलों में भरकर नकली शराब बेच रहा था। टीम ने मौके से शराब जब्त कर ठेका संचालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। सीएम फ्लाइंग के सब इंस्पेक्टर सतबीर सिंह ने बताया कि उन्हें खुफिया विभाग से सूचना मिली थी कि अलीगढ़ रोड पर फ्लाईओवर के नीचे शमशाबाद के पास एक लाइसेंसी शराब की दुकान पर नकली शराब बेची जा रही है।

सीएम फ्लाइंग की बड़ी कामयाबी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सूचना के आधार पर डीएसपी राजेश चेची के नेतृत्व में उप निरीक्षक छापेमारी में राजेश कुमार, एसआई महेंद्र, राजेश कुमार, एएसआई गणेश शामिल थे। बुधवार को आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर सत्य कुमार और स्थानीय पुलिस के साथ छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान मथुरा के छाता निवासी सेल्समैन अरुण कुमार को संविदा पर पाया गया, उन्हें मौके पर ही ठेका मालिक को बुलाने को कहा गया। इस पर सेल्समैन ने खुद को ठेके का संचालक बताया। इसके बाद सेल्समैन की मौजूदगी में शराब ठेके की जांच की गई।

नकली शराब मिली

 

गौरतलब हैं कि इस दौरान ठेके में बिना किसी निशान या लोगो के नकली शराब मिली। मौके से 263 पव्वो , 1740 खाली और करीब 100 नकली शराब से भरे सील (ढक्कन) बरामद हुए, जिन्हें एक साथ दूसरी बोतलों में भरकर तैयार किया गया था। टीम ने मौके से बरामद नकली शराब को जब्त कर लिया है। जांच में पता चला कि शराब का ठेका गांव बलाई के पूर्व सरपंच रविंद्र सिंह के नाम से चलाया जा रहा है और रिकॉर्ड के मुताबिक यह ठेका मेवात वाइन के नाम से स्वीकृत है। आबकारी विभाग के निरीक्षक सत्य कुमार ने बताया कि बरामद शराब की जांच के लिए सैंपल प्रयोगशाला भेजे जाएंगे, जिसके बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ठेके से प्राप्त नकली शराब के संबंध में लाइसेंस के उल्लंघन की कार्रवाई की जा रही है

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

1 week ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

11 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

11 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

11 months ago