फरीदाबाद से दिल्ली जाने वाले लोगो को नए साल से आश्रम पर मिलेगा भयंकर जाम, इन रूटों का करे प्रयोग

नया साल फरीदाबाद की जनता का यातायात थोड़ा खराब कर सकता है। नए साल में फरीदाबाद से नोएडा और दक्षिणी दिल्ली आने-जाने वाले लोगों को आश्रम चौक पर भारी जाम का सामना करना पड़ेगा। आश्रम फ्लाईओवर पर एक जनवरी से 45 दिनों तक यातायात पूरी तरह बंद किया जा रहा है। 


आश्रम अंडरपास का ले सहारा

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इसकी इजाजत दे दी है। फरीदाबाद से निजामुद्दीन आने-जाने वाले आश्रम अंडरपास से जा सकते हैं। इस कारण दूसरे रास्तों पर ट्रैफिक बढ़ सकता है। ट्रैफिक का असर कालिंदी कुंज होकर नोएडा-गाजियाबाद आने-जाने वाले रूट पर भी पड़ने का अनुमान है। 

इससे फरीदाबाद से नोएडा गाजियाबाद आने जाने वाले लोगों को भी परेशानी हो सकती है। रोडवेज बस से फरीदाबाद से चंडीगढ़ जाने वालों को भी परेशानी होगी। अपनी कार का उपयोग करने वाले भी चिंतित रहेंगे।


आश्रम फ्लाईओवर पर चलेगा काम

आश्रम चौक से डीएनडी फ्लाईओवर तक आश्रम फ्लाईओवर का विस्तार किया जा रहा है। फ्लाईओवर के विस्तार का काम लगभग पूरा हो चुका है। नए फ्लाईओवर से केवल आश्रम चौक के पास मौजूदा फ्लाईओवर को जोड़ा जाना है, जिसके लिए मौजूदा फ्लाईओवर के रैंप को तोड़कर 10-15 मीटर जोड़ा जाएगा।


30 से 45 दिनों तक रहेगी परेशानी

रैंप पर ढलान बनाने के लिए मिट्टी भरी गई थी, जिस पर कैरिजवे बना है। इस हिस्से को तोड़कर जमीन से करीब डेढ़ मीटर ऊंचा किया जाएगा और नए फ्लाईओवर को इससे जोड़ा जाना है। इसमें 30-45 दिन लगेंगे।  इस कारण आश्रम फ्लाईओवर को एक जनवरी से बंद किया जा रहा है।



ट्रैफिक से बचने के लिए इन रूटों का करे प्रयोग

फरीदाबाद से निजामुद्दीन की ओर आने वाले आश्रम चौक स्थित अंडरपास से जा सकते हैं। वे वैकल्पिक मार्ग के रूप में सीवी रमन मार्ग का उपयोग कर सकते हैं। लाजपत नगर की तरफ से फरीदाबाद जाने वाले लोग कैप्टन गौर मार्ग का इस्तेमाल करेंगे।

नोएडा से फरीदाबाद की ओर आने वाले लोग सीवी रमन मार्ग होते हुए मोदी मिल फ्लाईओवर की ओर जा सकते हैं और यहां से फरीदाबाद की ओर जा सकते हैं। नोएडा से एम्स आने वाला आश्रम फ्लाईओवर के नीचे से गुजरेगा।



PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago