Categories: Faridabad

फरीदाबाद से नोएडा का सफर केवल 20 मिनटों में तय कराएंगी ये 3 पुल, जाने कब होगा तैयार

यमुना नदी पर विभिन्न परियोजनाओं के तीन पुलों के निर्माण से दोनों राज्यों हरियाणा और यूपी के बीच की दूरी कम होगी। साथ ही इससे स्मार्ट सिटी के विकास को गति मिलेगी। वहीं फरीदाबाद से लोग 20 मिनट में नोएडा पहुंच सकेंगे। इसके लिए मंझावली पुल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। फरीदाबाद नोएडा-गाजियाबाद (एफएनजी) के लिए लालपुर गांव के पास यमुना पर पुल का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा। इसके अलावा बल्लभगढ़-नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को जोड़ने के लिए यमुना पर पुल बनाने की तैयारी चल रही है। प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो गया है।

 

यमुना बनी है बाधा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यमुना नदी फरीदाबाद और नोएडा के बीच विकास में सबसे बड़ी बाधा बनी हुई है। वर्तमान में कालिंदी कुंज में यमुना नदी पर केवल एक पुल है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा शहर से रोजाना हजारों लोगों को रोजगार मिला है। यमुना नदी पर कोई अन्य पुल नहीं होने के कारण लोगों को कालिंदी कुंज, दिल्ली के रास्ते जाना पड़ता है। मंझावली पुल के पूरा होने से यह मार्ग काफी छोटा हो जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का दावा है कि मार्च में पुल को लोगों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। इसके साथ ही फरीदाबाद नोएडा-(FNG) को गाजियाबाद (FNG) से जोड़ने का काम शुरू होने जा रहा है।

 

सरकार की मंजूरी के बाद होगा काम शुरू

इस योजना के तहत यमुना नदी पर एक पुल बनाया जाएगा, जिससे इन तीनों शहरों के बीच की दूरी काफी कम हो जाएगी। पुल के लिए लालपुर में जमीन चिन्हित कर ली गई है। सरकार की मंजूरी मिलने के बाद पुल का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसके लिए 90 मीटर चौड़ी सड़क बनाई जाएगी, जो ब्रिज को सेक्टर-92 की बाहरी सड़क से जोड़ेगी। यह सड़क रिवाजपुर, शेरपुर खादर, लालपुर, किदावली गांव के पास से होते हुए सेक्टर-92 तक जाएगी।

 

फरीदाबाद में निवेश बढ़ेगा

निवेशक फरीदाबाद में निवेश करने से कतराते हैं क्योंकि यमुना पर कोई सीधा पुल नहीं है। यहां के उद्यमी नोएडा में निवेश करने से कतराते हैं, फरीदाबाद में यमुना पर तीन पुलों के निर्माण से नोएडा के दोनों जिलों के बीच संपर्क बेहतर होगा। पुल के जरिए लोग नोएडा और नोएडा से फरीदाबाद कुछ ही मिनटों में पहुंच सकेंगे। इससे औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलेगा। बड़ी कंपनियां निवेश के लिए आगे आएंगी।

PEHCHAN FARIDABAD

Published by
PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

फरीदाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे कूड़े के ढेर ने खोल दी नगर निगम की पोल

फरीदाबाद स्मार्ट सिटी अब पूरे फरीदाबाद में फैलता जा रहा है। लेकिन इसी बीच कुछ…

15 hours ago

फरीदाबाद के ESIC अस्पताल में मरीजों को मिलेगी ये सुविधा, अब नहीं होगी लंबी कतार

फरीदाबाद NIT 3 में स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में आ रहे मरीजों को…

16 hours ago

हरियाणा में वाहनों के लिए बनेंगे टोल पास, इन टोल प्लाजा को कर सकेंगे निःशुल्क पार

हरियाणा में नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई…

16 hours ago

हरियाणा में बैन हो चुके वाहन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, क्या मिल सकती है राहत?

हरियाणा में लोगों को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद से बड़ी राहत मिल रही…

17 hours ago

फरीदाबाद में निगम वसूलेगा प्रॉपर्टी टैक्स, मिला नया रास्ता, अब मोबाइल से पता कर सकेंगे लोकेशन

फरीदाबाद में अब प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर नगर निगम बड़े कदम उठाती हुई नजर आ…

18 hours ago

फरीदाबाद में आवारा कुत्तों के लिए बने शेल्टर की ऐसी है हालत , जानकर होगी हैरानी

फरीदाबाद में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक के चलते सुप्रीम कोर्ट ने कुत्तों को पकड़…

18 hours ago