Categories: CrimeFaridabad

फरीदाबाद बड़खल पुल के नीचे बसा अतिक्रमण, मुफ्त सुविधाओं का लुफ्त ले रहे बस्ती वाले

फरीदाबाद की समस्या में एक समस्या है बड़खल फ्लाईओवर के नीचे का अतिक्रमण। 2014 में दो लेन का पुल बना। ये हाईवे से जुड़ा है यह ब्रिज लूप सेक्टर-21ए, बी, सी, डी, सेक्टर-46 से जुड़ा है और पुल के पश्चिम दिशा में उतरने पर यह मार्ग सूरजकुंड से अंखिर चौक होते हुए आगे जाता है। आपको बता दे हाईवे से बड़खल पुल के नीचे रेलवे लाइन तक अतिक्रमण है। पुल के नीचे शुरू से ही पक्के मकान उपलब्ध थे। एक-दो नहीं दर्जनों घर थे और यह एक अलग बस्ती की तरह लगता है।

आम बस्ती की तरह चमकती है अतिक्रमण की बस्ती

अब जब घर बन गए हैं तो जीने के लिए बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं भी चाहिए। यहां पानी की व्यवस्था है और अंदर बिजली से जगमगाते घर भी है। बस्ती के घरों के अंदर टीवी भी काम करते है। कुछ घरों के बाहर कार भी खड़ी रहती है। जाहिर है कि इस शहर में आलीशान जीवन-यापन की कोई कमी नहीं है।

मुफ्त की चीजों का लाभ ले रहे लोग

अब एक तरफ जहां आम नागरिक नगर निगम मुख्यालय और बिजली निगम कार्यालयों में अपना प्रॉपर्टी टैक्स और बिजली बिल जमा कराने के लिए उमड़ रहे हैं। सरकार इनके लिए सरचार्ज माफी योजना भी लेकर आई है, लेकिन दूसरी तरफ जब यहां के लोगों को बिजली-पानी मुफ्त मिल रहा है और प्रॉपर्टी टैक्स नहीं दे रहे हैं किसी योजना की जरूरत ही नही है।

नही हो रही ठोस करवाई

आरडब्ल्यूए सेक्टर-21ए के प्रधान गजराज नागर ने कहा कि हमें कई बार आपराधिक और अनैतिक गतिविधियों की शिकायत मिली है। नशाखोरी एक आम बात है। चूंकि सेक्टर सन्निहित हैं, सेक्टरों में घरों में चोरी के लिए लक्षित होने की अधिक संभावना है। हम पहले भी प्रशासन से लिखित और मौखिक रूप से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago