Government

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने दी गुरुग्राम को परियोजनाओं की सौगात

नए साल के पहले हफ्ते में हरियाणा के मुख्यमंत्री एक शानदार तोहफा देने जा रहे हैं। आज करीब 2 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर इन दिनों गुरुग्राम के दौरे पर हैं। सीएम ने इससे पहले के सालों में भी इस तरह के प्रोजेक्ट शुरू किए हैं।

2 हज़ार करोड़ रूपए की परियोजनाओं की सौगात

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आज गुरुग्राम से वर्चुअल माध्यम से प्रदेश भर में करीब 2 हजार करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।

ये प्रोजेक्ट हर वर्ग के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छ पानी, सड़क और स्वावलंबन से जुड़े होंगे। साल 2019 से अब तक सीएम 5 बार ऐसे कार्यक्रमों के जरिए हरियाणा को 10.5 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं दे चुके हैं।

2019 में शुरू हुआ था

आपको बताते चले कि 2019 में पहली बार मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपए की परियोजनाओं का वर्चुअली उद्घाटन किया था। वर्ष 2020 में जब पूरी दुनिया पर कोरोना महामारी का संकट छाया हुआ था, तब भी प्रदेश में विकास का सफर नहीं थमा।

इसके लिए तमाम काम वर्चुअल माध्यम से ही शुरू हुए। तब से लेकर वर्ष 2022 तक पांच बार ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से मुख्यमंत्री सभी 22 जिलों में दस हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं जनता को समर्पित कर चुके हैं।

167 प्रोजेक्ट शुरू होंगे

गौरतलब है कि गुरुग्राम से मुख्यमंत्री मनोहर लाल विभिन्न जिलों में 167 परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इन परियोजनाओं पर करीब 2 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

गुरुग्राम में करीब 168 करोड़ के 11 प्रोजेक्ट शुरू होंगे। इसके अलावा वे अन्य जिलों में विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago