अब तक का सबसे अलग और धमाकेदार होगा फरीदाबाद का 36वा इंटरनेशनल सूरजकुंड मेला

36वा अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले को लेकर तैयारियां जोरो शोरो से चल रही है। कोरोनाकाल के दो साल बाद लोगो की उम्मीदें और उत्साह काफी बढ़ चुकी है इसलिए हरियाणा पर्यटन विभाग ने लोगो को यह आश्वासन दिया है इस बार के मेले में बहुत कुछ ऐसी चीजों का आयोजन है जो किसी को भी निराश नही करेगा। आपको बता दे, प्रमुख सचिव पर्यटन एम.डी. सिन्हा ने कहा कि इस साल का अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेला पूरी दुनिया में भारत के त्योहार का प्रतीक होगा।

मेला भव्य और उत्कृष्ट होगा। मेले में सभी जी-20 देशों के राजदूत भी भाग लेंगे। शुक्रवार को सिन्हा ने सूरजकुंड कॉम्प्लेक्स होटल में तीन फरवरी से शुरू हो रहे 36वें अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

मेले में किन चीजों का होगा पुख्ता इंतजाम?

एमडी ने कहा कि जी-20 देशों के स्वागत के लिए सूरजकुंड मेला तैयार है। मेले में शंघाई कॉरपोरेशन ऑर्गनाइजेशन के सदस्य भी हिस्सा लेंगे। मेले में 50 से ज्यादा देशों के विदेशी मेहमान आएंगे। ऐसे में हमें उनके लिए इसी तरह से सभी इंतजाम करने होंगे। मेले के थीम राज्य नॉर्थ ईस्ट के सभी आठ राज्य होंगे। एक हजार से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें इतनी ही संख्या में कारीगर भाग लेंगे।


उन्होंने आगे कहा कि पिछली बार मेला मार्च में लगता था और उस दौरान काफी गर्मी होती थी। इस बार मेला अपने समय पर हो रहा है। ऐसे में बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है। उन्होंने निर्देश दिए कि मेले में साफ-सफाई, सड़क, बिजली व शौचालय सहित सभी सुविधाएं दुरुस्त रहें। विभागीय सभी तैयारियां समय से पूरी करें।

सुरक्षा को बनाई अलग से योजना

मेले की सुरक्षा को लेकर पुलिस विभाग अलग से सुरक्षा प्लान तैयार करेगा। सुरक्षा के लिए लगेंगे 100 अतिरिक्त कैमरे जिससे इनकी संख्या बढ़कर 350 हो जाएगी। मेले में पार्किंग सहित अन्य सभी विषयों पर भी संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए। बैठक में मंडलायुक्त विकास यादव, पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा, एचएसवीपी प्रशासक डॉ. गरिमा मित्तल, उपायुक्त विक्रम सिंह, पर्यटन विभाग के एमडी नीरज कुमार उपस्थित थे।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago