फरीदाबाद के लोग कड़कती ठंड के साथ-साथ प्रदूषित हवा में भी सांस लेने को मजबूर है। ये ठंड का मौसम सर्दी के साथ साथ प्रदूषित हवा की सिर दर्दी भी दे रहा है। प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता ही जा रहा है।मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री रहा, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा।
न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री और नारनौल 2.5 डिग्री के साथ गुड़गांव हरियाणा का दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा। उत्तर-पश्चिम से चल रही बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। अधिकतम तापमान भी 16 डिग्री सेल्सियस रहा। दो दिन बाद तापमान में और इजाफा होने की उम्मीद है।
सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के मुताबिक, शुक्रवार को फरीदाबाद का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 रिकॉर्ड किया गया। शहर फरीदाबाद देश का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर था। विशेषज्ञों के अनुसार इस समय हवा की गति थोड़ी कम होती है, जिससे प्रदूषित कण एक स्थान से दूसरे स्थान पर नहीं जा पाते हैं।
ठंड अधिक होने से मौसम में नमी है। धूप भी तेजी से नहीं निकल रही है, जिससे प्रदूषित कण भारी होकर जमीन के करीब आ जाते हैं। ऐसे मौसम में प्रदूषित कण वातावरण में एक किलोमीटर से ऊपर नहीं उठते। जमीन से नजदीक होने के कारण एक्यूआई बढ़ता है।
जिले में अभी तक ग्रेप की दूसरे स्तर का प्रतिबंध लागू था। हालांकि शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में एक्यूआई के 400 के पार जाने के बाद जीआरएपी के तीसरे चरण को लागू कर दिया गया है। अब आवश्यक कार्यों को छोड़कर सभी निर्माण कार्य बंद रहेंगे। क्रशर जोन और ईंट भट्ठे बंद रहेंगे। इसके अलावा बिना स्वीकृति के चल रहे सभी उद्योग बंद रहेंगे।
तारीख एक्यूआई
5 जनवरी 337
4 जनवरी 350
3 जनवरी 359
2 जनवरी 325
1 जनवरी 210
तारीख न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
7 जनवरी 3° 16°
8 जनवरी 5° 19°
9 जनवरी 6° 20°
10 जनवरी 7° 21°
11 जनवरी 8° 21°
12 जनवरी। 8° 21°
लोक सभा निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने कहा कि सही प्रशिक्षण लेने के उपरांत कार्य…
मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…
एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…
श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…
आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…
खट्टर सरकार ने आज राज्य के लिए आम बजट पेश किया इस दौरान सीएम मनोहर…