
फरीदाबाद में लोग सड़कों पर खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं। लोगों को सड़कों पर होने वाले दुर्घटनाओं से डर नहीं लगता परंतु सड़कों पर प्रशासन से मिलने वाले सुविधाओं से डर लगता है। फरीदाबाद की कई जगहों पर सड़कों तथा फ्लाईओवर की जर्जर हालत देखी गई है ।
जहां लोगों कि कई बार दुर्घटना से घायल होने की खबर भी आई है। लोग लगातार प्रशासन से शिकायत करते आ रहे हैं कि उन्हें फुटपाथ तथा अंडर पास में समस्या हो रही है ।
परंतु प्रशासन इसे लगातार नजरअंदाज करते दिखाई दे रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन और नीलम पुल से लोग पैदल जाने से कतराते हैं क्योंकि वहां की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि लोगों को वहां पैदल जाने से डर लगता है।
जानकारी के लिए बता दें कि नीलम पुल ग्रीन तथा फुटपाथ की हालत बहुत खस्ता होती जा रही है जिससे लोगों को किसी अनहोनी का खतरा हो रहा है।
इसके अलावा ओल्ड रेलवे अंडरपास की दीवार से गिरने पर एक व्यक्ति की मृत्यु भी होने की खबर आई है जिसके बाद से लोग और भी ज्यादा घबरा गए हैं।
इसके अलावा रात के समय भी रोशनी की कोई भी व्यवस्था नहीं दिखाई दे रही है यहां की लाइटें बंद पड़ी है। इसके अलावा लालू पर से भी ढक्कन हटे हुए हैं यह आने जाने वाले लोगों को उसमें गिरने का खतरा है और जानवरों के भी गिरने की संभावना है।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…