Categories: FaridabadGovernment

फरीदाबाद में लिंगानुपात की स्थिति सुधरी, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जिले में लिंगानुपात बढ़ाने के निर्देश

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री और जिला उपायुक्त की फटकार का असर स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर देखने को मिला है। लिंगानुपात सुधरा है और दिसंबर में बढ़कर 909 हो गया है। लिंगानुपात को लेकर पिछले तीन माह से लगातार अधिकारियों की क्लास चल रही थी। फटकार के बाद अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया और अब जारी मासिक रिपोर्ट में हमारा जिला प्रदेश की टॉप-10 सूची में शामिल है।

उत्तर प्रदेश के जिले हैं परेशानी की वजह

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक औद्योगिक जिला दिल्ली और उत्तर प्रदेश के सबसे करीब है। पीएनडीटी की सख्ती के चलते यहां फाइटोस्कोपी न के बराबर है, लेकिन उत्तर प्रदेश के पिलखुवा, शिकोहाबाद, हापुड़ जैसे कई जिलों के दूरदराज इलाकों में फाइटोस्कोपी का काम जोरों पर है और स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए यह एक बड़ी चुनौती है। इन जिलों में भ्रूण जांच के लिए पलवल, गुरुग्राम, पानीपत, सोनीपत और करनाल तक के लोग आते हैं।

लिंगानुपात में सुधार हुआ है

पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. मान सिंह ने बताया तीन महीने पहले की तुलना में दिसंबर में लिंगानुपात में सुधार हुआ है। अब हम राज्य में अपनी स्थिति सुधारने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए जिला उपायुक्त विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में मेडिकल स्टोर व अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर छापेमारी की जा रही है। फरवरी में प्रदेश में प्रथम आने का संकल्प लिया है। इसके लिए छापेमारी का दायरा और बढ़ाया जाएगा।

अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर और छापेमारी बढ़ाई जाए

गौरतलब है की स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सोमवार देर शाम वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य में चल रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने लिंगानुपात बढ़ाने पर जोर दिया, उन्होंने कहा कि लिंगानुपात बढ़ाने के लिए अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर छापेमारी अभियान तेज किया जाए।

वर्तमान में जिले में प्रति हजार लड़कों पर लड़कियों की संख्या 896 है। इसे बढ़ाने के लिए विभाग को छापेमारी अभियान तेज करना होगा। इसके लिए टीम को हर तरह का सहयोग दिया जाएगा। साथ ही प्रसव के दौरान होने वाली मृत्यु दर को कम करने के निर्देश दिए हैं।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago