Categories: Faridabad

फरीदाबाद में नही होगा किसी भी समस्या का समाधान, अधिकारी कर रहे हैं मुख्यमंत्री के आदेश को नज़रअंदाज

फरीदाबाद की स्थिति बेहद दयनीय हो चुकी है इसका मुख्य कारण यह है कि यहां के अधिकारी बड़े-बड़े नेताओं की बातें भी नहीं मानते। दरअसल आपको बता दें कि फरीदाबाद के अंतर्गत ग्रीन फील्ड कॉलोनी की खराब सड़कें और एनएचपीसी रेलवे अंडरपास की दुर्दशा को ठीक करने के लिए

अधिकारियों को स्वयं मुख्यमंत्री ने आदेश दिए थे परंतु मुख्यमंत्री के दिए हुए आदेश को भी ना मानते हुए यहां के कार्य को शुरू नहीं किया गया।

जानकारी के लिए बता दें कि ग्रीन फील्ड कॉलोनी की सड़कें बेहद खराब स्थिति में है बरसात के समय यहां कई हादसे भी देखे जा चुके हैं लोगों द्वारा नगर निगम तथा प्रशासन के पास समस्या भी भेजा गया ।

परंतु कोई भी कार्यवाही नहीं की गई इसी तरह एनएचपीसी रेलवे अंडरपास की हालत भी बहुत खराब है परंतु इसे भी ऐसे ही नजरअंदाज किया जा रहा है।

जानकारी के लिए बता दें कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर 16 अक्टूबर 2022 को जनता दरबार में लोगों की परेशानियों का समाधान निकालने के लिए आए थे।

सभी शिकायतें सुनने के बाद वे दिल्ली के लिए वापस रवाना होने लगे दिल्ली वापस जाते वक्त उन्होंने ग्रीन फील्ड कॉलोनी जाने का इरादा बना लिया ।

वहां की स्थिति देखने के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत कार्यवाही के आदेश दिए और मुख्यमंत्री ने फरीदाबाद के जिला उपायुक्त विक्रम सिंह से भी एनएचपीसी अंडरपास के विषय पर चर्चा की और इसका समाधान करने को कहा।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago