Entertainment

बॉलीवुड की 10 लव स्टोरी जिन्होंने साथ जीने मरने की कसमें खाई थी लेकिन, इन कारणों की वजह से हुआ ब्रेकअप

बॉलीवुड के कुछ सुन्दर कलाकारों ने सफलता की खुशहाली के साथ साथ कई परेशानियों का सामना भी किया है। बॉलीवुड में ऐसी कई जोड़ियां है जो ऑन स्क्रीन काफी प्यारे लगते है और उन्होंने ऑफ स्क्रीन लव अफेयर भी चलाया लेकिन रिश्ता टिक ना सका और रिलेशनशिप में कई परेशानियों की वजह से प्रेम कहानी अधूरी ही रह गई। ऐसी ही 20 जोड़ियों पर आज नजर डालेंगे जिनकी लव स्टोरी का द एंड हो गया…

 

सलमान खान और ऐश्वर्या राय

सलमान खान और ऐश्वर्या राय हम दिल दे चुके सनम मूवी की शूटिंग से ही एक दूसरे को दिल दे दिया था। लेकिन इनकी लव स्टोरी का अंत बेहद ही गंदा था। इन दोनो के ब्रेकअप की चर्चा सभी जगह होने लग गई। बात इतनी बिगड़ी की ऐश्वर्या राय ने सलमान खा पर मारपीट के आरोप लगाए। लेकिन फिर इनका ब्रेकअप हो गया और ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन से शादी कर बच्चन परिवार की बहु बन गई।

 

विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या राय

कभी विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या राय की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे अच्छी जोड़ी मानी जाती थी। दोनो को उनकी मूवी “क्यों हो गया ना” की शूटिंग के दौरान ही प्यार हो गया। लेकिन दोनो के बीच बाद में जाकर ब्रेकअप हो गया। इसके पीछे की वजह सलमान खान को बताया जाता है। सलमान खान के डर और धमकियों की वजह से दोनो को ब्रेकअप करना पड़ा। जानकारी के अनुसार विवेक ओबेरॉय का करियर खत्म करने का श्रेय भी सलमान खान को जाता है।

 

सलमान खान और कैटरीना कैफ 

ऑन स्क्रीन सुपरहिट जोड़ी सलमान और कैटरीना भले ही आज भी साथ काम करते है लेकिन इनका ब्रेकअप बहुत पहले ही हो चुका है। कैटरीना ने तो विकी कौशल के साथ शादी भी कर ली लेकिन सलमान खान अभी भी अनमैरियड है। बताया जाता है कि कैटरीना ने अजब प्रेम की गजब कहानी की शूटिंग के दौरान रणबीर कपूर के साथ ज्यादा नजदीकियां बढ़ा ली थी यही इनके ब्रेकअप की वजह भी बनी।

 

रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ

बॉलीवुड के हैंडसम हंक रणबीर कपूर ने बहुत सी एक्ट्रेस को डेट किया उसमे से एक नाम कैटरीना कैफ का भी है। अजब प्रेम की गजब कहानी मूवी के दौरान की दोनो को एक दूसरे से प्यार हो गया। सलमान खान के साथ ब्रेकअप के बाद कैटरीना रणबीर कपूर के संग हर जगह नजर आने लगी। तभी अजब प्रेम की गजब कहानी खुद रणबीर और कैटरीना की बन गई। कहानी में ट्विस्ट पर ट्विस्ट आने लगा। पहला ट्विस्ट ये आया कि रणबीर और दीपिका डेटिंग कर रहे है। लेकिन दूसरे ट्विस्ट ने रणबीर और कैटरीना को अलग कर दिया। रणबीर की लाइफ में नर्गिस फाखरी ने बाजी मार मारी।यही दोनो के ब्रेकअप की वजह बनी। 

 

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की लव स्टोरी से पूरी इंडस्ट्री और जनता वाकिफ है। दोनो के फैंस के बीच छाए रहते है। इनकी लव स्टोरी कभी भी जुदा न होने वाले लव बर्डस की तरह थी दोनो ने शादी करने तक का मन बना लिया था लेकिन अफसोस जैसा दिखता है असल में वैसा होता नही है। रणबीर कपूर ने दीपिका पादुकोण को धोखा दिया जिसे उन्होंने एक इंटरव्यू में स्वीकार भी किया। इस धोखे की वजह से दीपिका डिप्रेशन तक में चली गई थी।

 

रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा 

बैंड बाजा बारात में अपनी केमिस्ट्री से दोनो एक्टर्स ने ऑन स्क्रीन जनता को दीवाना बना दिया। लेकिन ऑफ स्क्रीन में दोनो एक दूसरे के प्यार में पड़ गए। असल जिंदगी में भी दोनो काफी रोमांटिक कपल माने जाते थे। लेकिन तीन साल के रिलेशनशिप के बाद दोनो ने एक दूसरे से ब्रेकअप करने का फैसला लिया और इनकी भी लव स्टोरी अधूरी रह गई। फिलहाल दोनो हैपिली मैरिड लाइफ जी रहे है।

 

शाहिद कपूर और करीना कपूर

ये दोनो कपूर बॉलीवुड के जाने माने लव बर्डस हुआ करते थे दोनो ने साथ में “फिदा और जब वी मेट” जैसी यादगार फिल्में दी है और तभी से दोनो एक दूसरे के प्यार में खो गए। ये दोनो एक दूसरे के बिना रह नहीं पाते थे लेकिन एक वक्त ऐसा आया की दोनो का ब्रेकअप हो गया। इसकी वजह करीना कपूर का सैफ अली खान के साथ “टशन” मूवी के दौरान अफेयर हो जाना बताया जाता है।

 

अक्षय कुमार और रवीना टंडन

1994 में रिलीज हुई “मोहरा” मूवी के टिप टिप बरसा पानी गाने में अक्षय कुमार और रवीना टंडन की केमिस्ट्री ने ऑन स्क्रीन आग लगा दी थी। वही ऑफ स्क्रीन भी इनका प्यार चरम सीमा पर था। खबरों के अनुसार दोनों ने चोरी चुपके मंदिर में शादी भी का ली थी। अक्षय कुमार अपना रिश्ता अपने स्टारडम की वजह से पब्लिक नही करना चाहते थे। रवीना टंडन ने बताया कि अक्षय कुमार ने उनसे मिलने के ली दो अलग अलग टाइम बनाए थे जिसे वो बर्दश नही कर पाई और दोनो के बीच ब्रेकअप हो गया।

 

अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी 

अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी की लव स्टोरी किसी से छुपी नहीं है। फिल्मे तू खिलाड़ी में अनाड़ी से लेकर चुरा के दिल मेरा गाने की शूटिंग के दौरान ही दोनो एक दूसरे के प्यार में पड़ गए। दोनो का रिश्ता काफी लंबा चला लेकिन पूरा न हो सका। शिल्पा शेट्टी ने अक्षय कुमार पर आरोप लगाया था की वो उन्हें ट्विंकल खाना के धोखा दे रहे थे। वो बिना शिल्पा शेट्टी को बताए ट्विंकल खन्ना से मिलने जाते थे और शिल्पा शेट्टी से मिलने के लिए उन्होंने अलग अलग टाइम रखा था। इस धोखे को शिल्पा शेट्टी बर्दाश नही कर पाई और उन्होंने अक्षय कुमार से ब्रेकअप कर लिया।

 

अमिताभ बच्चन और रेखा

1970 की सबसे सफल और रोमांटिक जोड़ी अगर किसी की थी तो वो नाम है अमिताभ बच्चन और रेखा का। दोनो ने एक दूसरे की साथ कई सारी सुपरहिट मूवीज की है। इसी बीच दोनो एक दूसरे को बेहद चाहने लगे लेकिन कभी भी ऑफिशियली दोनो ने अपने इस प्यार को स्वीकार नहीं किया। अमिताभ बच्चन तब शादीशुदा थे, ये दोनो सिर्फ शूटिंग के वक्त ही साथ रहते थे बाद में कही भी एक साथ नजर नहीं आए क्योंकि जया बच्चन ने अमिताभ बच्चन के पीछे जासूस लगा रखा था। दोनो के प्यार की चर्चा इतनी ज्यादा हो गई की अपनी इमेज बचाने के लिए दोनो ने एक दूसरे को अलविदा कह दिया।

 

Simran

Recent Posts

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

4 days ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago