Categories: FaridabadGovernment

Haryana Roadways: फरीदाबाद को मिली 18 नई बसें, 25 फरवरी से इंटर स्टेट रूटों पर चलेगी ज्यादा बसें

सूरजकुंड मेला 2023 काफी अच्छा बीता इसका एक श्रेय हरियाणा रोडवेज को भी जाता है। हरियाणा रोडवेज ने दिल्ली, गुड़गांव और नोएडा से आने वाले टूरिस्ट के लिए बसें चलाई जिसके कारण दूर दूर से सूरजकुंड आने वाले पर्यटकों को काफी राहत मिली। अब एक बार फिर से हरियाणा रोडवेज फरीदाबाद में 18 नए बसें चलाने वाली है। इन बसों को इंटर स्टेट रूटों पर चलाया जाएगा।

फरीदाबाद डिपो को मिलेगी 18 नई बसों की सौगात

होली का त्योहार नजदीक आ रहा है और ऐसे में बाहरी राज्यों में रहने वाले घर जाने की तैयारी में है। इसलिए 25 फरवरी हरियाणा रोडवेज इंटर स्टेट रूट पर नई बसें चलाएगी। हरियाणा रोडवेज के फरीदाबाद डिपो में काफी समय से भरतपुर, आगरा, अलीगढ़, कोटद्वार, चंडीगढ़, जम्मू, धर्मशाला, आगरा-मथुरा और अन्य रूटों पर बसों की कमी हो रही थी इसलिए 18 नई बसों की सौगात मिली है।

इंटर स्टेट रूटों पर बढ़ेगी बस की सेवा

लॉन्ग रूटों के लिए डीजल वाली बस और फूली एयर कंडीशन बसों का ही प्रयोग किया जाता है। मैनेजर नवनीत बजाज ने बताया कि सूरजकुंड मेले के बाद इंटर स्टेट रूटों पर चलने वाली बसों के चक्कर बढ़ाए जाएंगे। हरियाणा रोडवेज डिपो ने बल्लभगढ़ से हरिद्वार जाने वाली बसों के समय में बदलाव किया है। अब यह बस सुबह की बजाय रात को जाएगी। इसके अलावा तीन बसें भी सुबह रवाना होंगी।

बल्लभगढ़ बस स्टैंड से कब चलेगी बस?

डिपो के जीएम लेखराज ने बताया कि यात्रियों की मांग पर सुबह बस हरिद्वार के लिए चलाई गई। 10 फरवरी को सुबह 6.45 बजे बस को हरिद्वार के लिए रवाना किया गया। बस में यात्रियों की संख्या कम होने के कारण सुबह बस को रोक दिया गया। रात 8 बजे वाली बस फिर से चालू कर दी गई है। यह बस बल्लभगढ़ बस स्टैंड से रात 8 बजे रवाना होगी। सुबह तीन बसें बल्लभगढ़ और पलवल से हरिद्वार के लिए चलती हैं।

 

 

Simran

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago