Categories: GovernmentIndia

Haryana News: हरियाणा में लगा सब्जी एक्सपो, नौकरी छोड़कर खेती से लाखो रुपए कमाने वाले लोग मिलेंगे

हरियाणा का अन्नदाता किसानों को मजबूत करने और उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के प्रधानमंत्री के सपने को पूरा करता दिख रहा है। करनाल के घरौंदा स्थित इंडो इस्राइल वेजिटेबल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में कृषि की बदलती तस्वीर को सभी ने देखा। नौवें वेजिटेबल एक्सपो का उद्घाटन करनाल सांसद संजय भाटिया ने दीप प्रज्वलित कर किया। राज्य उद्यान विभाग द्वारा आयोजित की जा रही इस सब्जी प्रदर्शनी में 22 जिलों के लगभग 3000 किसान भाग ले रहे हैं। इस एक्सपो में किसानों को तकनीकी सत्र, प्रदर्शनी एवं केन्द्र भ्रमण के साथ ही उन्नत किस्म के बीज, कृषि यंत्र एवं बागवानी से संबंधित प्रदर्शनी के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है।

 

विभिन्न प्रकार की सब्जियां देखने को मिली

इस अवसर पर प्रगतिशील कृषकों के सब्जी बीज, कृषि यंत्र एवं उद्यानिकी से संबंधित फर्मों की प्रदर्शनी भी लगाई गई हैं। विभिन्न जिलों के किसानों ने यहां विभिन्न प्रकार की सब्जियां देखीं। रंग-बिरंगी गोभी, बिना मिट्टी के पानी में उगने वाली सब्जियां और तरह-तरह के सब्जियों के उत्पाद देखकर कोई भी आश्चर्यचकित हुए बिना नहीं रह सका। एक्सपो में मशरूम जलेबी बनाने वाला किसान सबके आकर्षण का केंद्र रहा। कई ऐसे युवा किसान भी यहां आए जो नौकरी छोड़कर सब्जी की खेती में लाखों कमा रहे हैं।

 

संजय भाटिया थे मुख्य अतिथि

बता दे इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय भाटिया ने किसानों से वेजीटेबल एक्सपो का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि तकनीकी सत्र, प्रदर्शनियों और केंद्र भ्रमण के साथ-साथ उन्नत किस्मों के बीज, कृषि यंत्र और बागवानी से संबंधित प्रदर्शनियों के माध्यम से किसानों को जागरूक किया गया, उन्होंने कहा कि मेरा परिवार भी शुरू से ही खेती करता आ रहा है और पारंपरिक तकनीक के अलावा यहां नई उन्नत किस्मों को देखकर मैं भी हैरान हूं। सरकार की नीतियों के कारण आज देश में एक नई कृषि क्रांति की शुरुआत हो रही है। अगर हमें किसानों की आय बढ़ानी है तो उन्हें फसल विविधीकरण की ओर ले जाना होगा। यहां आने वाले किसान अगर इन नई तकनीकों को अपनाकर खेती में इस्तेमाल करें तो न सिर्फ उनकी आमदनी कई गुना बढ़ जाएगी, बल्कि देश की भी बहुत सेवा होगी।

 

Simran

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago