बल्लभगढ़ में कांग्रेस लीडर ने फूके अडानी के पुतले, लगाया देश को डुबाने का आरोप!

बल्लभगढ़ में 10 मार्च को कांग्रेस पार्टी के निर्देशानुसार सेक्टर 2 ,स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सामने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने गौतम अडानी का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार व गौतम अडानी के खिलाफ जमकर नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने हाथों में स्लोगन लिखी हुई तख्तियां उठाई हुई थी। प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व विधायक शारदा राठौर ने किया। इस अवसर पर शारदा राठौर ने कहा कि केंद्र सरकार सिर्फ चुनिंदा बड़े व्यापारियों की सरकार बन कर रह गई है। केंद्र सरकार को जनकल्याण से कोई सरोकार नहीं है।

सरकार द्वारा संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है और विपक्ष का दमन किया जा रहा है। इसके लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। सरकार के मित्रों को मोटा ऋण दिलाया जा रहा है और उनके घोटालों पर पर्दा डाला जा रहा है। गौतम अडानी द्वारा किए गए घोटाले पर सरकार मौन धारण किए हुए हैं। पूरा देश हैरान है कि सरकार अडानी पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है। अडानी द्वारा किए गए घोटालों से भारत की साख पूरे विश्व में प्रभावित हुई है। अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर भी ऐसे घोटालों का बुरा असर पड़ता है।

शारदा राठौर ने केंद्र सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द अडानी को गिरफ्तार किया जाए। संसद की जेपीसी से इस कांड की जांच कराई जाए। ईडी, इनकम टैक्स और सीबीआई के द्वारा भी गौतम अडानी की जांच कराई जाए। गरीब व मध्यम वर्गीय जनता के टेक्स्ट को कम करके पूंजी पतियों पर फिर से कॉरपोरेट टैक्स लागू किया जाए। विघटनकारी नीति को छोड़कर जनता की बुनियादी समस्याओं का समाधान किया जाए। महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार का समाधान निकाला जाए।

इस अवसर पर पूर्व महापौर राजेंद्र भामला ,चुुन्नू राजपूत ,वेद राम शर्मा ,अश्वनी कौशिक, धर्म सिंह भाटी,राजेंद्र चौहान, रतन लाल राणा, संजय सोलंकी,  शाकिर खान, पीटर, विपिन गोयल, अजय सिंगला, नंदकिशोर मंगला, धर्मपाल चहल, सुखी यादव, तेज सिंह लांबा, राम बहादुर सिंह, लीलू पहलवान, शाकिर खान, अशोक शर्मा, धर्मपाल यादव, रहीश पाल श्योराण बशीर खान, जाकिर हुुसैैन, देवी सिंह, बिंदु , अभय झा, चौधरी हरिराम फौजदार, मनोहर , गगन अरोड़ा, वीर सिंह भड़ाना, योगेश, राजेंद्र भाटी, शिव कुमार भाटी, पप्पू , गिरिराज, बिजेंदर, शशांक, भरत सिंह, बसंत, रविंदर  विनोद वर्मा, सूबेदार पतराम, सुरेंद्र सिंह, चंदूलाल बघेल, धर्मवीर वैष्णव, सत्यवीर, महेश, धर्मवीर पर्सवाल शामिल थे ।

PEHCHAN FARIDABAD

Published by
PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

Haryana के इस सुंदर कैफे के सामने भूल जाएंगे आप दिल्ली के भी कैफे, पहाड़ और नदियों का होगा एहसास 

देश की राजधानी दिल्ली शुरू से ही लक्जरी लाइफ और सुंदर कैफे के लिए फैमस…

2 days ago

हरियाणा सरकार ने जारी किया नया कैलेंडर, 2025 में कर्मचारियों को मिलेंगी इतनी छुट्टियां

प्रदेश के हजारों कर्मचारियो के लिए यह खबर बड़ी ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि प्रदेश सरकार…

4 days ago

Haryana के किसानों की होने वाली है बल्ले-बल्ले, यहाँ जाने कैसे 

हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है, ताकि…

5 days ago

इस वजह के चलते Haryana में इन रूटो की ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहाँ पढ़े पूरी ख़बर 

प्रदेश के जो लोग अपना सफ़र करने के लिए ट्रेन का प्रयोग करते हैं यह…

6 days ago

इस तारीख को जारी हो सकता है Haryana में 10वीं का रिजल्ट, जल्दी से यहाँ चेक करें पूरी डिटेल  

प्रदेश के जिन छात्रो ने इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम दिए…

1 week ago

शिक्षा निदेशालय ने Haryana के स्कूलों के लिए जारी की नई गाइडलाइन, यहाँ पढ़ें पूरी खबर 

अप्रैल का महीना जैसे जैसे खत्म होता जा रहा है, वैसे वैसे प्रदेश में गर्मी…

1 week ago