पेयजल किल्लत से परेशान लोगों ने किया चक्का जाम

Faridabad: गर्मी बढ़ने के साथ ही ग्रेटर फरीदाबाद के राजीव कॉलोनी में पेयजल किल्लत शुरू हो गई हैं। पिछले दो दिनों से पेयजल किल्लत से जूझ रहे राजीव कॉलोनी वासियों ने बाईपास रोड़ जाम कर दिया और बिजली विभाग व नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिसके कारण बाईपास रोड़ पर वाहनों का दोनों ओर लंबा जाम लग गया।

प्रदर्शनकारियों ने रोड़ किया जाम

सड़क जाम करने वालों में छोटे-छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल थे। उन्होंने कई घंटे तक ट्रैफिक रोके रखा। उधर, ट्रैफिक जाम की सूचना मिलते ही सेक्टर- 31 के थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन देकर रोड़ का जाम खुलवाया।

नारेबाजी करती महिलाएं

दरअसल, बाईपास रोड़ पर और राजीव कॉलोनी में एक- एक बोरवेल बनाया गया था। लेकिन बाईपास पर एनएचएआई का निर्माण कार्य शुरू होने के बाद बाईपास पर बने बोरवेल को सरकार के आदेश पर राजीव कॉलोनी के वाशरूम के पास शिफ्ट कर दिया गया। जबकि वाशरूम के बाहर की ओर लगा दूसरा बोरवेल पहले से ही बंद पड़ा है।

लोगों को जाम खोलने के लिए समझाती पुलिस

वहीं, बाईपास पर लगे बोरवेल को शिफ्ट करने के बाद बिजली निगम अधिकारी बिजली कनेक्शन और नगर निगम अधिकारी कॉलोनी में पानी की सप्लाई करना भूल गए। जिसके कारण बुधवार और वीरवार को लोगों ने बाईपास रोड़ पर चक्का जाम कर दिया और समस्या के समाधान की मांग की।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि करीब 15 से 20 दिन से इलाके में पानी की सप्लाई रुकी हुई है। कई बार नगर निगम को शिकायत दी। लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। लोगों ने कहा कि करीब 15- 20 दिन से वह दूसरे इलाकों से पानी भरने को मजबूर है और इस वजह से उनकी दिनचर्या बिगड़ गई है। उन्होंने कहा कि बच्चों की परीक्षा शुरू हो गई है लेकिन सुबह को खाना बनाने के लिए भी पानी नहीं होता। जिस वजह से उन्हें सड़कों पर उतरना पड़ा है।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वह आर्थिक रूप से इतने मजबूत नहीं है कि बाजार से पानी खरीद सकें। नगर निगम और बिजली विभाग अधिकारियों को जल्द ही दोनों बॉरवेल को चालू करना चाहिए। गुस्साए प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नगर निगम ने तो पानी के टैंकर तक उपलब्ध नहीं करवाए।  लोगों को दूसरे इलाकों में लगे ट्यूबवेल और निजी तौर पर लगाई गई मोटरों से पानी लाना पड़ रहा है।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago