Categories: Public Issue

सीवर ओवरफ्लो की समस्या से कराह रहे सेक्टर वासी

Faridabad: सेक्टर-16 स्थित पुलिस चौकी के पास सीवर ओवर फ्लो की समस्या से लोग कराह रहे हैं। लेकिन नगर निगम द्वारा कोई कार्यवाही नही की जा रही। इससे स्थानीय निवासियों में भारी रोष है। आलम यह है कि सेक्टर की सीवर लाइन ब्लॉक होने के कारण लोगों के घर से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। मुख्य सड़क गंदे पानी के तालाब में तब्दील है। जिसके कारण लोगों ने खुद को घरों में कैद कर लिया है। नगर निगम के अधिकारियों से बार-बार शिकायत करने के बाद भी कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। जिससे समस्या निरंतर बढ़ती जा रही है।

सेक्टर- 16 की मुख्य सड़क पर भरा सीवर का पानी

दरअसल, सेक्टर- 16 के स्थानीय निवासी अजय यादव और पुनीत ने बताया कि उनके यहां यह समस्या कई सालों बनी हुई है। सेक्टर -16 की पुलिस चौकी की मुख्य सड़क गंदगी के ढेर में तब्दील है। लोगों को अपने घर तक पहुंचने के लिए गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है।  मुख्य सड़क पर सीवर का पानी जमा होने से बच्चे और बुजुर्ग सभी बीमार पड़े हैं। गंदे पानी से उठने वाली दुर्गंध ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मुख्य मार्ग पर पसरी गंदगी

इसके अलावा स्थानीय निवासियों ने बताया कि नगर निगम द्वारा ऑनलाइन शिकायत के लिए बनाया गया 311 एप भी कोई कार्य नहीं कर रहा है। लोगों ने कई बार इसकी ऑनलाइन शिकायत की है। उसके बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। शुरू- शुरू में एक दो बार नगर निगम कर्मचारी सीवर लाइन की सफाई करने के लिए आए थे। लेकिन वह भी केवल खानापूर्ति करते हैं, अब तक कोई स्थाई समाधान नहीं किया गया है।

समस्या का समाधान ना होने के कारण सेक्टर 16 की सब्जी मंडी और पुलिस चौकी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क गंदे पानी से लबालब भरा हुआ है। आगे से लाइन ब्लॉक होने के कारण आगे पानी की निकासी नहीं हो पा रही।  जिसके कारण लोगों के घर में समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। वहीं लोगों ने कहा कि अगर शीघ्र ही समस्या का स्थाई समाधान नहीं हुआ तो वह सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago