अंबेडकर की प्रतिमा खंडित मामले में सर्व समाज के लोगों को एसडीएम ने चौबीस घंटे में प्रतिमा बदलने का दिया आश्वासन

फरीदाबाद। सेहतपुर स्थित बाबा साहब डॉक्टर बी आर अंबेडकर सामुदायिक भवन के परिसर में बाबा साहब डॉक्टर बी आर अंबेडकर की प्रतिमा खंडित किए जाने के मुद्दे को लेकर आज सर्व समाज का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम परमजीत चहल से मिला और उनसे खंडित प्रतिमा को जल्द से जल्द बदलवाने की मांग रखी।

प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़, विनोद चौधरी, अनिल कुमार नेताजी, वरिष्ठ कांग्रेस अशोक रावल, बाबूलाल रवि, सुंदर सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी अनिल बाबा, प्रो. एमपी सिंह, नंदलाल भारती, गजे सिंह, जय सिंह, बीर सिंह, अजय कुमार, एडवेाकेट सुनील कुमार, भीम सिंह, जीतपाल मुख्य रूप से मौजूद थे।

सुमित गौड़ व अन्य सभी ने एसडीएम श्री चहल को बताया कि ऐसी घटनाएं समाज में आपसी भाईचारा बिगाडऩे का काम करती है इसलिए ऐसे कृत्य करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर सर्व समाज के मान्य है और उनकी प्रतिमा का इस तरह से अनादर करना किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही होनी चाहिए।

प्रतिनिधिमंडल की बातें सुनने के बाद एसडीएम श्री चहल ने उन्हें आश्वासन दिया कि चौबीस घण्टे के अंदर उक्त प्रतिमा पीतल अथवा संगमरमर की लगवा दी जाएगी वहीं मौके पर मौजूद एसीपी ने कहा कि इस प्रकार का कृत्य करने वालों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट तथा देशद्रोह की आधाराओं में मामला दर्ज कर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago