Categories: Press Release

ओम शिक्षा संस्कार स्कूल में जोरों पर वार्षिक उत्सव की तैयारियां

Faridabad: ओम योग संस्थान द्वारा ग्राम पाली में ओम शिक्षा संस्कार स्कूल के वार्षिक उत्सव की तैयारियां जोरों शोरों पर है, विद्यार्थियों को विशेष रुप से योगासन, मलखंब, आत्म सुरक्षा हेतु मार्शल आर्ट तथा आधुनिक व प्राचीन व्यायाम पद्धति का अभ्यास सिखा कर प्रदर्शन की तैयारियां की जा रही है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा सरकार के राज्य मंत्री ओम प्रकाश यादव होंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता सार्वदेशिक आर्य वीर अध्यक्ष दलश्रद्धेय स्वामी देवव्रत सरस्वती करेंगे।

स्वामी देवव्रत सरस्वती को आधुनिक युग का द्रोणाचार्य कहा जाता है, उनके ही निर्देशन में सभी विद्यार्थीगण विभिन्न व्यायाम पद्धतियों को सीख कर प्रदर्शन की तैयारियां कर रहे हैं। जिसमें मुख्य सहयोगी व्यायाम शिक्षक रूपेंद्र आर्य व हरिओम अपना सहयोग दे रहे हैं। संस्थान के अध्यक्ष योगीराज ओम प्रकाश महाराज ने बताया कि हमारे लिए विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना ही एकमात्र उद्देश्य है उन्होंने बताया कि आज विद्यार्थी को ना सिर्फ अक्षर ज्ञान देना आवश्यक है अपितु उसके लिए शारीरिक शिक्षा, नैतिक शिक्षा व सांस्कृतिक शिक्षा भी बेहद जरूरी हैं। जिसके लिए वह सदैव प्रयासरत रहते हैं। कार्यक्रम की तैयारी के बारे में योगीराज ने बताया की हमारे विद्यालय में सभी बच्चों को आधुनिक खेल व व्यायाम पद्धतियों के साथ-साथ प्राचीन व्यायाम पद्धतियों को भी सिखाने के लिए महत्व दिया जाता है।

जिससे कि विद्यार्थियों को शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक स्तर के लिए तैयार किया जा सके। सभी विद्यार्थी बड़ी लगन के साथ इन सब तैयारियों में जुटे हुए हैं। वार्षिक उत्सव 25 मार्च शनिवार को प्रातः काल आयोजित किया जाएगा। जिसमें लड़कियों व लड़कों द्वारा अलग-अलग अनेकानेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भव्य योग एवं व्यायाम प्रदर्शन तथा पुरस्कार वितरण भी किया जाएगा। कार्यक्रम में शहर के अनेक अनेक गणमान्य व्यक्तियों को तथा शिक्षा क्षेत्र से शिक्षाविदों को आमंत्रित किया गया है।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago