Categories: CrimeFeatured

Faridabad: अरावली में अवैध फॉर्म हाउस बनाने के आरोप में दो पर मुकदमा दर्ज

Faridabad: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद अरावली में अवैध तरीके से फॉर्म हाउस का निर्माण करने के मामले में  अरावली टास्क फोर्स टीम के वन रक्षा इंचार्ज नवीन कुमार की शिकायत पर सूरजकुंड पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, सूरजकुंड पुलिस को दी शिकायत में अरावली टास्क फोर्स टीम के वन रक्षा इंचार्ज नवीन कुमार ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की पाबंदी के बाद भी यह दो युवक विवेक और सुंदर नाम अनंगपुर में अरावली में जंगलों को काट कर अवैध तरीके से फॉर्म का निर्माण कर रहे थे। यह घटना 10 मार्च की बताई जा रही है।

इसके अलावा शिकायतकर्ता नवीन ने बताया कि 10 मार्च को उनकी टीम के विजय कुमार और हरदीप सिंह ने गश्त के दौरान देखा कि अनंगपुर चौक से डेथ वैली के रास्ते पर पुराने फॉर्म हाउस पर अवैध कब्जा करने के लिए पेड़ों की कटाई करने के साथ जमीन को साफ करने के लिए छोटे-बड़े कुल 42 पेड़ों की टहनियों को जलाया जा रहा है।

इसकी शिकायत वन विभाग को मिलने के बाद जब इसकी जांच शुरू की गई तो जांच में पता लगा कि यहां पर अवैध रूप से बोरवेल भी कराया गया है। इसके अलावा मौके पर काम करते हुए 2 मजदूर मिले। पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि यहां पर फार्म हाउस अनंगपुर स्थित डोम का मोहल्ला स्थित सुंदर का है। आरोपी विवेक सैनिक कॉलोनी में रहता है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago