HomePublic Issueगंदे पानी की सप्लाई से परेशान शिव कॉलोनी के लोगों ने रोड...

गंदे पानी की सप्लाई से परेशान शिव कॉलोनी के लोगों ने रोड किया जाम

Published on

Faridabad: शिव कॉलोनी में काले और बदबूदार पानी की सप्लाई से परेशान लोगों का नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ  गुस्सा फूटा। जिसके बाद लोगों ने रोड जाम कर नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रोड जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सिटी बल्लभगढ़ की पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाने की कोशिश की। लेकिन लोग अपनी मांग पर अड़े रहे और अधिकारियों की तरफ से आश्वासन मिलने के बाद लोगों ने जाम खोला।

लोगों का आरोप है कि कॉलोनी में पिछले 15 दिनों से गंदे पानी की सप्लाई की जा रही है। सुबह के समय कीचड़ से भरा पानी नलों में आता है। पानी के हालात ऐसे हैं कि पानी को पीना तो दूर हाथ में भी लेना बेहद मुश्किल है। गंदे पानी की सप्लाई को लेकर कॉलोनी के लोगों ने कई बार नगर निगम अधिकारियों को शिकायत दी है। लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। लोगों को अपने घरेलू कार्य के लिए पिछले 15 दिनों से टैंकर का महंगा पानी खरीदना पड़ रहा है। इसके बाद भी पानी की पूर्ति पूरी नहीं हो पा रही है। इसलिए आज लोगों ने रोड जाम कर समस्या के समाधान की गुहार लगाई है।

क्या कहना है लोगों का
नगर निगम अधिकारियों को कॉलोनी में पिछले 15 दिनों से सप्लाई होने वाले गंदे पानी की शिकायत कई बार दी जा चुकी है लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। कॉलोनी में सब पानी की सप्लाई बाधित होने के कारण लोगों के लिए घरेलू कार्य करना बेहद महंगा पड़ रहा है।
– कुसुम, स्थानीय निवासी।

सुबह हो या फिर शाम हमेशा ही पानी बेहद काला रहा है। जिसमें बदबू भी आ रही है। इस कारण कॉलोनी के करीब सभी परिवार काफी दुखी हैं और आज रोड पर उतरे हैं।
-कमल, स्थानीय निवासी।

Latest articles

फरीदाबाद की इन 40 किमी सड़कों का होगा विकास, इन क्षेत्रों में होगी स्मार्ट रोड की शुरुआत, लोगों को बड़ा लाभ

फरीदाबाद शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को नया आयाम देने के लिए नगर निगम ने एक...

हरियाणा के इस जिले में जल्द बनेंगे आधुनिक पक्षी घर, नज़र आएंगे 8 से 10 हज़ार पक्षियां

गुरुग्राम में अब पक्षियों के लिए सुरक्षित आवास तैयार किए जाएंगे। नगर निगम ने...

फरीदाबाद में ओवरलोड डंपरों के कारण यह मार्ग हुआ जर्जर, ग्रामीणों में नाराज़गी

मोहना गांव से आईटीआई कॉलेज होते हुए अटेरना गांव तक जाने वाला मुख्य मार्ग...

फरीदाबाद के इस क्षेत्र में हो रहा अधूरा मरम्मत कार्य, ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी पर उठाए सवाल

दयालपुर से मोहना को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा...

More like this