HomeCrimeड्रेस के लिए डांटना शिक्षक को पड़ा भारी, छात्रों ने राड और...

ड्रेस के लिए डांटना शिक्षक को पड़ा भारी, छात्रों ने राड और डंडो से पीटा

Published on

Faridabad: बल्लभगढ के एक निजी स्कूल में छात्रों को स्कूल ड्रेस के लिए डांटना पीटीआई टीचर को बहुत महंगा पड़ा है। टीचर की डाट से गुस्साए छात्रों ने घर से स्कूल के लिए निकले पीटीआई शिक्षक चंद्रपाल डागर की बाइक में पहले कार से टक्कर मारा और फिर उस पर हमला कर दिया। मारपीट ज्यादा होने के कारण पीटीआई शिक्षक चंद्रपाल डागर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके घायल को इलाज के लिए बल्लभगढ़ सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल, पीड़ित शिक्षक चंद्रपाल डागर गांव झाड़सेतली बल्लभगढ़ का रहने वाला बताया जा है। यह घटना शुक्रवार सुबह की बताई जा रही है। वहीं, पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब वह अपने गांव से स्कूल जा रहा था। तभी गांव सीकरी में पहले छात्रों  ने उसकी बाइक को पीछे से कार से टक्कर मारी और उसके बाद रॉड और डंडो से हमला कर दिया। इस मारपीट में अध्यापक को कई गंभीर चोट आई है।

गांव की रोड़ पर गंभीर रूप से घायल पड़े शिक्षक को  एक ऑटो चालक ने बल्लभगढ़ के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां इमरजेंसी वार्ड के डॉक्टरों ने घायल अध्यापक को प्राथमिक उपचार दे दिया और मामले की सूचना संबंधित थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज आरोपी छात्रों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this