HomePublic Issueधोखाधड़ी: रेहड़ी पटरी वालों ने नगर निगम पर लगाया जबरन वेंडिंग जोन...

धोखाधड़ी: रेहड़ी पटरी वालों ने नगर निगम पर लगाया जबरन वेंडिंग जोन खाली कराने का आरोप

Published on

Faridabad:  रेहड़ी- पटरी वालों को नगर निगम आयुक्त की ओर से कई साल पहले मिले वेडिंग जोन को निगम अधिकारियों द्वारा खाली करने का लगातार दबाव बनाया जा रहा है। इससे रेहड़ी पटरी वालों में निगम कमिश्नर के खिलाफ काफी रोष है। वेडिंग जोन में दुकान लगाने वाले लोग निगम अधिकारियों की इस नीति का पिछले कई सालों से जमकर विरोध कर रहे हैं। वहीं, जिम्मेदार मौन है।

दरअसल, महामारी में लॉकडाउन के दौरान निगम कमिश्नर ने एनआईटी- 3 स्थित चिमनी बाई धर्मशाला एक पास बने वेडिंग जोन में जगह देने के नाम पर लगभग सभी रेहड़ी पटरी वालों से एक- एक लाख वसूले थे। जिसके बाद नगर निगम ने रेहड़ी पटरी वालों को वेंडिंग जोन में दुकान मुहैया कराई थी। लेकिन नगर निगम ने वेंडिंग जोन निर्माण के लिए जिस प्राइवेट कंपनी को ठेका दिया था। उस कंपनी के साथ नगर निगम अधिकारियों के लड़ाई चल रही है। जिसका खामियाजा उन दुकानदारों को भुगतना पड़ रहा है।

पानी और शौचालय की नही व्यवस्था
वेंडिंग जोन में दुकान लगाने वाले संजय कुमार ने बताया कि यहां करीब 23 वेंडिंग जोन है और 48 के आस पास दुकानें है। इतने बड़े वेंडिंग जोन में न तो पानी की व्यव्स्था है और न ही एक भी शौचालय बनाया गया है। ऊपर से यहां चारों ओर गंदगी का अंबार लगा रहता है। आलम यह है कि कई दुकानों में तो चोरी तक हो चुकी है। उन्होंने ब्याज पर पैसे लेकर निगम में जमा कराए थे। लेकिन अब वह पैसे भी डूबते हुए नजर आ रहे है।

क्या कहना है रेहड़ी पटरी वालों का
मैने वेंडिंग जोन में दुकान के लिए ब्याज से पैसा लेकर निगम में जमा कराए थे। लेकिन निगम अधिकारी फिर इस जगह को खाली करने का दबाव बना रहे है। लेकिन हम अपना रुपए लिए बगैर कही नही जायेंगे।
सुनील, रेहड़ी पटरी

वेंडिंग जोन में दुकान लेने के बाद कमाई का तो पता नहीं। लेकिन हम कर्जे में जरूर डूब गए है। बच्चों को स्कूल से निकाल दिया गया है। ऊपर निगम अधिकारियों की प्रताड़ना से बहुत परेशान है।
रमेश, रेहड़ी पटरी

Latest articles

बल्लभगढ़ शहर का सबसे बड़ा पार्क होगा छोटा, कल्पना चावला सिटी पार्क की जमीन पर है विवाद!

हरियाणा पंजाब के हाई कोर्ट ने शहर के सबसे बड़े कल्पना चावला सिटी पार्क...

फरीदाबाद की सोसाइटी में भेजे जा रहे है गलत बिल, आरडब्लूए का कहना है कि सिर्फ कुछ लोगों को है दिक्कत।

प्रिंसेस पार्क सोसाइटी में एक गलत बिलिंग को लेकर रेजिडेंट और आरडब्ल्यूए आमने-सामने हैं।...

फरीदाबाद की यह स्पेशल बसें लेकर जाएंगी हिल्स स्टेशन, जानिए पूरी खबर।

इन दिनों हरियाणा रोडवेज की बसों से संबंधित कई खबरें सामने आ रही है।...

बल्लभगढ़ में 1 सप्ताह पहले बनी हुई सड़क लगी उखड़ने जाने पूरी खबर।

बल्लमगढ़ की आगरा नहर से लेकर तिगांव तक करीब 74 लाख खर्च करके बनाई...

More like this