HomeReligionसेक्टर-8 हनुमान मंदिर में धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयंती

सेक्टर-8 हनुमान मंदिर में धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयंती

Published on

Faridabad: बल्लभगढ़ सेक्टर-8 स्थित हनुमान मंदिर में वीरवार को हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई। सुबह से ही मंदिर में वीर बजरंगी के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। इसके अलावा जिले के विभिन्न हनुमान मंदिरों पर भजन, कीर्तन, आरती और विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया।

वहीं, हनुमान जन्मोत्सव पर शहर के लगभग सभी हनुमान मंदिरों को विशेष आकर्षक रोशनी से सजाया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने राम भक्त हनुमान की पूजा अर्चना कर उनसे आशीर्वाद ग्रहण किया। इसके अलावा मंदिर के प्रधान ओम प्रकाश वेद ने बताया कि हनुमान जन्म उत्सव महाभारत काल से ही मनाया जाता है। मंदिर में इस अवसर पर भजन, कीर्तन के साथ अनुष्ठान भी किया जा रहा है। हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिर में रौनक बढ़ गई है।

इसके अलावा मंदिर के पुजारी ऋषि परासर ने बताया कि सुबह ही राम भक्त हनुमान का श्रृंगार किया कर तैयार कर दिया गया। इसके बाद वीर बजरंगी को चोला चढ़ाया जाता है। उसके बाद भक्त वीर बजरंगी के दर्शन करते है। हनुमान जन्मोत्सव पर जगह जगह शोभा यात्रा भी निकाली जाती है। सुबह से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था जो देर रात तक जारी रहा। यहां श्रद्धालुओं ने हनुमान जी को चूरमे का भोग लगाया व हनुमान जी का गुणगान किया।

इस अवसर मुख्य सेवादार जितेंद्र वैष्णव, प्रकाश पावर,
अजय जेटली अन्य लोग मौजूद रहे।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this