HomeCrimeफरीदाबाद बाईपास पर ट्रॉली बैग में शव मिलने से मचा हड़कंप, मौके...

फरीदाबाद बाईपास पर ट्रॉली बैग में शव मिलने से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचे एसीपी- डीसीपी

Published on

Faridabad: फरीदाबाद के बाईपास रोड़ के किनारे से एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया है। युवक का शव नीले रंग के ट्रॉली बैग में मिला है। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। मृत युवक की उम्र 26 साल बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से शव को अपने कब्जे में लेकर बी.के मोर्चरी में भेज दिया है। यह मामला पुलिस लाइन के आस पास का बताया जा रहा है।

मौके पर मौजूद एसीपी देवेंद्र यादव का कहना है कि सुबह यहां आवागमन करने वाले एक राहगीर पुलिस को बाईपास पर लावारिश ट्रॉली बैग मिलने की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस की टीम, एसीपी, डीसीपी सहित फॉरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंची और बैग खोला तो हैरान रह गई। बैग से बहुत गंदी दुर्गंध आ रही थी। बैग में पुलिस को एक युवक का शव मिला। जिसके बाद पुलिस ने आस पास छानबीन करने के साथ लोगों से भी पूछताछ की।

पुलिस का कहना है कि शव को देखकर लग रहा है कि युवक की हत्या कहीं और की गई है और साक्ष्य छुपाने के लिए शव यहां फेंका गया है। पुलिस की टीम के अलावा फॉरेंसिक टीम ने भी जरूरी साक्ष्य जुटा लिए हैं और मामले की छानबीन की जा रही है। हालांकि, अभी शव की पहचान नहीं हो पाई है। जांच जारी है।

Latest articles

हरियाणा में खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, लगेगी सरकारी नौकरी?

हरियाणा में खिलाड़ियों के लिए निकलेंगे विभिन्न पदों पर भर्ती बता दें प्रदेश में...

हरियाणा के मुख्यमंत्री का महिलाओं को लेकर बड़ा ऐलान, होगा ये बड़ा बदलाव

हरियाणा में महिलाओं को लेकर के मुख्यमंत्री नायक सैनी ने एक बहुत ही अहम...

हरियाणा सरकार देगी इन खिलाड़ियों को 51 हजार रूपये की सम्मान राशि

हरियाणा के खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार 51 हज़ार रूपये की सम्मान राशि देने जा...

फरीदाबाद में बीके अस्पताल की फॉल सीलिंग गिरी युवक के सिर, फिर जो हुआ….

फरीदाबाद के बीके अस्पताल में कई दीवारें जर्जर स्थिति में है जिसे मरम्मत करना...

More like this