
Faridabad: दिल्ली से सटे फरीदाबाद में अवैध धंधे का भंड़ाफोड़ हुआ है। पुलिस ने स्पा सेंटर में रेड की। स्पा सेंटर में अवैध धंधा चल रहा था। स्पा सेंटर से 8 लड़के लड़कियों को पकड़ा गया है। मामला सराय ख्वाजा का है।
दरअसल, स्पा सेंटर में गलत कार्य होने की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार देर शाम स्पा सेंटर पर रेड की, जहां पर महिला और पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर की आड़ में अवैध धंधे चल रहे है।जिसमें वेश्यावृत्ति के लिए बाहर से लड़कियां लाई जाती हैं। जिसके बाद एसीपी अभिमन्यु ने पुलिस टीम के साथ मिलकर सराय ख्वाजा में चल रहे ब्यूटी स्पा सेंटर पर छापेमारी की और मौके से आठ लड़के लड़कियों को हिरासत में लिया है।
इस पर एसीपी हेडक्वार्टर अभिमन्यु पुलिस के साथ स्पा सेंटर के बाहर पहुंचे। वहां पर एक पुलिस कर्मचारी को ग्राहक के तौर पर भेजा गया, इसके बाद इशारा मिलते ही पुलिस स्पा सेंटर के अंदर घुस गई और कार्यवाही को अंजाम दिया गया।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…