HomePublic Issueपानी की किल्लत से परेशान क्यू ब्लॉक के लोगों ने रोड़ किया...

पानी की किल्लत से परेशान क्यू ब्लॉक के लोगों ने रोड़ किया जाम

Published on

Faridabad: पानी की समस्या से जूझ रहे एनआईटी- 5 के क्यू ब्लॉक के लोगों ने केएल मेहता रोड़ को जाम कर प्रदर्शन किया और निगम अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाओं का आरोप है कि पिछले कई दिनों से क्यू ब्लॉक में पानी की किल्लत बनी हुई है। रोड़ जाम की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कई घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।

दरअसल, क्यू ब्लॉक की महिलाओं का आरोप है कि पानी की शिकायत को लेकर उन्होंने निगम अधिकारियों को भी लिखित में शिकायत दी है। लेकिन पानी की समस्या जस की तस बनी हुई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि अभी तो अभी गर्मी शुरू हुई है। अभी से ही पानी की किल्लत अधिकारियों की पोल खोल रही है।

इसके अलावा महिलाओं का कहना है कि पानी न आने के कारण उन्हें महंगा टैंकर का पानी खरीदना पड़ रहा है।  लेकिन टैंकर के पानी से पूर्ति नहीं हो पा रही। अधिकारियों को कई बार शिकायत कर चुके है। लेकिन समस्या का समाधान न होने के कारण आज उन्हें मजबूरन सड़क पर उतरकर हंगामा करना पड़ रहा है। हालांकि, आश्वासन मिलने के बाद लोगों ने जाम खोल दिया है।

Latest articles

WWE में जमा चुकी है अपनी धाक,  पहली भारतीय महिला रेसलर कविता देवी पर बनेगी फिल्म। जानें पूरी खबर।

कविता देवी, जिन्हें WWE के साथ साइन की गई पहली पेशेवर भारतीय महिला पहलवान के...

फरीदाबाद में वाहनों की गति होगी हाईवे पर रंबल स्ट्रिप से नियंत्रित, जाने कैसे?

हाईवे पर हादसों की मुख्य वजह तेज रफ्तार है। हाईवे की मुख्य लेन पर...

हल्की बारिश भी नहीं झेल पाती फरीदाबाद की रोड, उखड़ने लगती है सड़क! लोग होते है परेशान

स्मार्ट सिटी में जरा सी बारिश हो जाती है और सड़कें उखड़ जाती हैं।...

मां करती थी मजदूरी, बेटी बनी IAS ऑफिसर, जानिए सफलता की कहानी।

यूपीएससी की परीक्षा दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है।...

More like this