Categories: Public Issue

ग्रामाणों के लिए जी का जंजाल बना कूड़ा डंपिंग यार्ड

Faridabad: फरीदाबाद के रिवाजपुर गांव में बनने वाले डंपिंग यार्ड का मामला तूल पकड़ने लगा है। शुक्रवार को रिवाजपुर गांव में सैंकडो लोगों ने एकत्रित होकर गांव में बनने वाले डंपिंग यार्ड का विरोध किया और गांव में डंपिंग यार्ड का उद्घाटन करने आने वाले अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि अधिकारियों और मंत्रियों ने गांव में जबरन डंपिंग यार्ड बनाया तो करीब 16 गांव के लोग सड़कों पर उतरेंगे। जिसका खामियाज़ा निगम अधिकारियों को भुगतना पड़ेगा।

दरअसल, रिवाजपुर ग्रामीणों का कहना है कि नगर निगम ने गांव में कूड़ा डंपिंग यार्ड के लिए जिस जमीन को चुना है। वह पंचायत की जमीन है और गांव के बीच में बसी हुई है। इस कूडा डंपिंग यार्ड के चारों ओर रिहायशी कॉलोनियां और 16 गांव बसे हुए है। वहीं गांव के दूसरी ओर नगर निगम ने एसटीपी प्लांट लगाया है। ऐसे में गांव में यह डंपिंग यार्ड बनाना ग्रामीणों को नरकीय जीवन जीने के लिए मजबूर करना है।

इसके अलावा ग्रामीण रमेश ने बताया कि गांव में बनने वाले डंपिंग यार्ड को लेकर पिछले हफ्ते केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर को ज्ञापन सौंप चुके है। लेकिन मंत्री की ओर से गांव में कूड़ा डंपिंग यार्ड को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नही उठाया गया है। शुक्रवार को चोरी छिपे निगम अधिकारी गांव में नए डंपिंग यार्ड का उद्घाटन करने आने वाले थे। जिसकी सूचना मिलते ही गुस्साए ग्रामीण डंपिंग यार्ड पर एकत्रित हो गए और निगम अधिकारियों के खिलाफ जमकर विरोध करना शुरू कर दिया। हालांकि, ग्रामीणों को विरोध को देखते हुए निगम अधिकारियों ने गांव में डंपिंग यार्ड के उद्घाटन का प्लान कैंसिल कर दिया।

उधर, ग्रामाणों द्वारा विरोध की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत करवाया और आश्वासन दिया कि जल्द ही निगम अधिकारियों से संबंधित मामले में बातचीत कर समस्या का समाधान करवाया जाएगा।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago