
Faridabad: शुक्रवार की दोपहर को फरीदाबाद ओल्ड अंडरपास में ट्रक और कार फसने से अंडरपास के नीचे दोनों तरफ एक- एक किमी लंबा जाम लग गया। जाम के चलते सैकड़ों वाहन फंस गए। छोटे वाहन चालक रास्ता बदलकर निकल गए। लेकिन बड़े वाहन जाम में फंसे रहे। एक घंटे से जाम में फंसे लोग स्वयं किसी तरह जाम से जुझते हुए निकलने की कोशिश करते रहे।
दरअसल, बड़खल फ्लाईओवर का एक लेन मरम्मत कार्य के चलते बंद पड़ा है। बड़खल फ्लाईओवर बंद होने के कारण वाहनों का ओल्ड अंडर पास पर अधिक दबाब बढ़ गया है। ऐसे में भारी वाहन लोगों के लिए जी का जंजाल बने हुए है। हालांकि, जाम की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और भारी वाहनों को अंडर पास से निकालने की बजाय हाईवे से निकाला और छोटे वाहनों को अंडरपास के नीचे से निकाल कर जाम खुलवाया।
बता दें, कि ओल्ड अंडर पास में वाहनों का जाम लगना कोई नई बात नही है। अंडर पास में सीवर का गंदा पानी भरने के कारण पहले से ही वहां वाहनों का लंबा जाम लगता है। हालांकि, स्थानीय निवासी कई बार इसकी शिकायत नगर निगम अधिकारियों से कर चुके है। लेकिन निगम अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। हालांकि, हाल ही में ओल्ड अंडर पास के गंदे पानी की निकासी के लिए बने नालों पर नए लोहे की जाल डाली गई है। लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…