HomePublic IssueBallbhgarh निगम का सीएम फ्लाइंग की टीम ने किया औचक निरीक्षण, सात...

Ballbhgarh निगम का सीएम फ्लाइंग की टीम ने किया औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी मिले नदारद

Published on

Faridabad: बुधवार को सीएम फ्लाइंग की टीम ने बल्लभगढ़ नगर निगम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान  6 शाखाओं में कुल 77 कर्मचारी तैनात तैनात है। जिनमें से 62 कर्मचारी समय पर उपस्थित मिले। 8 कर्मचारी अवकाश पर तथा 7 कर्मचारी बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित मिले। कर्मचारियों की अनुपस्थिति को लेकर सीएम फ्लाइंग की टीम ने उनके बारे में जानकारी ली।

दरअसल, बल्लभगढ़ नगर निगम से लोगों की लगातार शिकायत मिलने के बाद सीएम फ्लाइंग की टीम ने निगम का औचक निरीक्षण किया। सीएम फ्लाइंग की टीम को शिकायत मिली थी कि उनकी प्रॉपर्टी आईडी में बहुत खामियां हैं। जिन्हें ठीक कराने के लिए बार-बार नगर निगम कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इस संबंध में जोनल टैक्सेशन ऑफ़िसर नगर निगम बल्लभगढ़ जॉन से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि जिस कंपनी द्वारा प्रॉपर्टी आई.डी. के सर्वे का काम किया गया था। उस कंपनी के कर्मचारियों ने प्रॉपर्टी आई.डी. बनाने में बहुत सारी गलतियां की हैं। जिसके कारण आम नागरिकों को परेशान होना पड़ रहा है। लेकिन इसके लिए बल्लभगढ़ जॉन के विभिन्न स्थानों पर प्रॉपर्टी आई.डी. दुरुस्त करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य जारी है।

बता दें, कि प्रॉपर्टी आईडी को दुरुस्त करने का कार्य पिछले साल से जारी है। लेकिन कई माह बीतने के बाद भी लोग प्रॉपर्टी आईडी ठीक कराने के लिए निगम अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर है। कई शिकायतें देने के बाद भी अधिकारी मुकदर्शी बने हुए है।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this