HomeFaridabadअंग्रेजों से आज़ादी मिलने के बाद पहली बार स्मार्ट सिटी फरीदाबाद के...

अंग्रेजों से आज़ादी मिलने के बाद पहली बार स्मार्ट सिटी फरीदाबाद के मांदकौल गांव के लिए चली बस, जानिए टाईमिंग और रूट

Published on

स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में रहने वालों के लिए खुशखबरी हैं। हरियाणा रोडवेज की ओर से बल्लभगढ़ बस स्टैंड से पलवल तक बस सेवा शुरू की गई है। यह बस फतेहपुर बिलौच होते हुए मंडकौल व जनौली गांव होते हुए पलवल जायेगी। यह बस राज्य के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के निर्देश पर चलाई गई है। पलवल जिले का मंदकौल ऐसा गांव है जहां पहली बार बस सेवा शुरू हुई है। इस गांव के लोग आज तक बस सेवा से वंचित थे। हरियाणा रोडवेज की यह बस बल्लभगढ़ बस स्टैंड से रोजाना शाम 5 बजे रवाना होगी। इसके चलने से जहां एक ओर पलवल के राहगीरों को लाभ होगा, वहीं दूसरी ओर मंडकौल व जनौली गांव जाने वाले लोगों को भी लाभ होगा।

यह होगी टाइमिंग और रूट

अंग्रेजों से आज़ादी मिलने के बाद पहली बार स्मार्ट सिटी फरीदाबाद के मांदकौल गांव के लिए चली बस, जानिए टाईमिंग और रूट

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रोडवेज ड्यूटी प्रभारी भागीरथ शर्मा ने बताया कि परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा का पत्र मिला है। इसके बाद फतेहपुर बिलौच से मंडकौल व जनौली होते हुए पलवल के लिए बस चलाई जाएगी। यह बस बल्लभगढ़ बस स्टैंड से रोजाना शाम 5 बजे निकलेगी, जो मोहना रोड, सेक्टर 62, सेक्टर 65, साहूपुरा, सनपेड़, डीग, फतेहपुर बिलोच, मंदकौल, जनौली, नया गांव और पलवल होते हुए गांव जाएगी। यह बस रात्रि विश्राम पलवल में करेगी। उसके बाद अगले दिन सुबह 7 बजे उसी रूट पर पलवल बस स्टैंड से बल्लभगढ़ आएगी। फतेहपुर बिलौच के लिए हरियाणा रोडवेज ने एक और बस चलाई है। यह बस बल्लभगढ़ बस स्टैंड से दोपहर 3.40 बजे रवाना होगी और रात में अटेरना गांव में रुकेगी। और सुबह 7 बजे बस वापस बल्लभगढ़ आएगी।

Latest articles

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने पांचाल समाज को प्लॉट किए आवंटित, जाने किस शहर में होगी जमीन?

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को एक बहुत बड़ी घोषणा की...

हरियाणा में बिहार जा रहे मजदूरों को मिलेगी AC बस सेवा, यात्रा होगा आरामदायक, जानें पूरी खबर

हरियाणा से बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए खुशी की खबर सामने आई है।...

पति ने बनवा दिया जिंदा पत्नी का मृ*त्यु प्रमाण पत्र, फिर इंश्योरेंस कंपनी से मिलने पहुंचा?

हरियाणा में एक ऐसा अजीबो गरीब मामला सामने आया है जहां एक पति ने...

फरीदाबाद में निगम को मिला शिकायतों का पहाड़, सड़क पर गड्ढे हैं फिर भी स्ट्रीट लाइट नहीं

फरीदाबाद में नगर निगम के पास 30 दिनों के अंदर करीब 500 से अधिक...

More like this