हरियाणा पुलिस ने, 11 हजार किलो नशा पकड़ने के साथ 1821 तस्करों को दबोचा

नशे से ग्रस्त राज्यो मे से एक हरियाणा भी है और इसके खिलाफ इस वर्ष हरियाणा पुलिस ने मोहिम छेड़ दी है। इस साल के पहले 6 महीनों के अंदर ही हरियाणा पुलिस ने 11 हजार किलो नशा पकड़ लिया है जो गैर-कानूनी तरीके से प्रदेश के अंदर लाया जा रहा था। नशे के साथ- साथ हरियाणा पुलिस ने 1821 नशा तस्कर पर भी नियंत्रण पा लिया है।

हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव का दावा है कि नशे के इस नेटवर्क को खत्म करने के लिए और सख्त कदम लिए जाएंगे।

हरियाणा

डीजीपी ने कहा,” हमने ड्रग्स की समस्या से लड़ने के लिए एक बहु-स्तरीय रणनीति अपनाई है, जिसके परिणामस्वरूप हमारी टास्क यूनिट्स, जिसमे स्पेशल टास्क फोर्स भी शामिल है और इस फोर्स ने राज्य मे लगभग सभी प्रकार के नशीले पदार्थो की संभावित आपूर्ति को समाप्त कर दिया है।”

कितना नशा पकड़ा गया है?

कार्रवाई का विवरण देते हुए, डीजीपी ने कहा कि खसखस की भूसी या गांजा 8043.2 किलो ज़ब्त हुए समान की सूची मे सबसे ऊपर था, इसके बाद 3,150 किलोग्राम भांग और 243 किलो अफीम थी। उन्होंने कहा कि अन्य ज़ब्त हुए पदार्थो मे 103 किलो चरस, 2.56 किलोग्राम स्मैक और 25.5 किलोग्राम हीरोइन शामिल है।

गिरफ्तारी कहा-कहा हुई है?

राज्य पुलिस प्रमुख ने कहा कि 563 आरोपियो की गिरफ्तारी के साथ सिरसा ज़िले मे एनडीपीएस अधिनियम के तहत अधिकतम 401 मामले दर्ज किए गए। इसी तरह, फतेहाबाद मे 163, कुरुक्षेत्र मे 81 और हिसार मे 77 मामले दर्ज किए गए है।

इस दौरान 625 पिस्तौल, 25 रिवाल्वर, 1296 कारतूस और 37 चाकू भी बरामद किए गए है। एडीजीपी ने कहा कि गृहमंत्री अनिल विज के मार्गदर्शन व डीजीपी मनोज यादव की देखरेख मे निरंतर अपराध दर को कम करने के साथ-साथ कुख्यात और अन्य अपराधियो को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे है।

Written by- Harsh Datt

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago