Faridabad

फरीदाबाद के सभी सड़कों पर तय की जाएगी गति सीमा, हादसों को रोकने के लिए की जा रही पहल

स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में बढ़ रहे सड़क हादसों को रोकने के लिए पुलिस ने तैयारी तेज कर दी है। अब शहर की सभी सड़कों पर वाहनों की गति सीमा तय की जाएगी। इसके तहत शहर की भीतरी सड़कों पर गति सीमा तय करने के लिए यातायात पुलिस ने क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) को पत्र लिखा है। पत्र में गति सीमा तय करने के साथ ही सूचना पटल लगाने की मांग की गई है। इसके साथ ही सड़क से जुड़े विभागों के नाम भी बोर्ड पर लिखें, ताकि उनकी जिम्मेदारी तय की जा सके।

 

केवल तीन सड़कों पर गति सीमा है

बता दें कि फरीदाबाद में सिर्फ तीन सड़कों पर गति सीमा तय है। दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर गति सीमा हल्के वाहनों के लिए 80 किमी प्रति घंटे और भारी माल वाहनों के लिए 65 किमी प्रति घंटे है। इसके अलावा फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर वाहनों की गति सीमा 60 किमी प्रति घंटा और केजीपी पर 100 किमी प्रति घंटा निर्धारित की गई है। भीतरी शहर की सड़कों पर वाहनों के लिए कोई विशेष सड़क सुरक्षा व्यवस्था नहीं है।

 

विभाग की जिम्मेदारी

ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि अब हर सड़क पर संबंधित विभागों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। सड़क पर विभागों के नाम लिखे जाएंगे, जिससे शहर के लोगों को पता चल सके कि कौन सी सड़क किस विभाग के अंतर्गत आती है। ऐसे में अगर किसी तरह की खामी पाई जाती है तो वह सीधे संबंधित विभाग से शिकायत कर सुविधा की मांग कर सकेगा।

 

चार महीने में 90 की मौत

हरियाणा सड़क सुरक्षा संगठन के अधिकारी एसके शर्मा ने कहा कि शहर में हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जनवरी से अप्रैल तक शहर में हुए विभिन्न सड़क हादसों में करीब 90 लोगों की जान जा चुकी है। ज्यादातर मौतें शहर की अंदरूनी सड़कों पर हुई हैं। गति की कोई सीमा नहीं होने के कारण वाहन चालक जल्दबाजी के कारण तेज गति से वाहन चलाते हैं।

 

nitin

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago