Faridabad

अब फरीदबाद में होगा कनेक्टिंग रोड, फरीदाबाद के लोगों को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर जाने के लिए नहीं जाना होगा गुरुग्राम

फिलहाल दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर जाने के लिए दिल्ली के लोगों को पहले गुरुग्राम जाना पड़ता है और फिर वहां से लोग एक्सप्रेस-वे पकड़ते हैं। यही समस्या गाजियाबाद, नोएडा और फरीदाबाद के लोगों को भी हो रही है। हालांकि अब यह समस्या जल्द ही खत्म हो जाएगी। राजधानी दिल्ली से मुंबई एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए फरीदाबाद के रास्ते एक कनेक्टिंग रोड का निर्माण किया जा रहा है। यह सड़क ग्रेटर फरीदाबाद के पास बने बाइपास के ऊपर बन रही है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने निर्माण कार्य में लगी एजेंसियों को जल्द से जल्द काम पूरा करने का आदेश दिया है।

 

अब गुरुग्राम जाने की जरूरत नहीं

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनएचएआई ने आदेश दिया है कि अगले वर्ष मार्च 2024 तक इसका काम पूरा कर लिया जाए। इसके बनने के बाद दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद के लोगों को दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पहुंचने के लिए पहले गुरुग्राम नहीं जाना पड़ेगा। राजधानी दिल्ली में यह लिंक आश्रम और डीएनडी के बीच गोल चक्कर पार्क से शुरू होगा। इसकी कुल लंबाई 60 किमी होगी। उल्लेखनीय है कि इसमें एक हिस्सा दिल्ली से फरीदाबाद और दूसरा फरीदाबाद से केएमपी (कुंडली-मानेसर-पलवल) लूप होता है। केएमपी लूप तक सड़क का काम लगभग पूरा हो चुका है। कयास लगाए जा रहे है कि अगले कुछ महीनों में इसे सामान्य यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

 

जेवर एयरपोर्ट से सड़क भी बनेगी

आपको बता दे कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को जेवर एयरपोर्ट से भी जोड़ा जाना है। जिस के लिए 30 किलोमीटर लंबी कनेक्टिंग रोड बनाई जाएगी। इसका कार्य 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है। हालांकि, यह सीधे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर नहीं जाएगा, बल्कि इसे फरीदाबाद में बन रहे कनेक्टर से जोड़ा जाएगा। फरीदाबाद में कनेक्टर बनने के बाद गुरुग्राम पर वाहनों का दबाव भी कम होगा। इसके साथ ही फरीदाबाद में मथुरा रोड से दूर होने के कारण जिले के मुख्य मार्ग पर जाम की समस्या नहीं होगी।

 

nitin

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago