HomeFaridabadअब बाटा फ्लाइओवर पर जाम से मिलेगा निजात, NHAI ने स्पिल रोड...

अब बाटा फ्लाइओवर पर जाम से मिलेगा निजात, NHAI ने स्पिल रोड बनाने का काम शुरु किया

Published on

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाटा फ्लाईओवर के नीचे स्लिप रोड बनाने का काम कर रहा है। यह काम पलवल से दिल्ली के रास्ते बाटा पुल के पास चल रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाटा फ्लाईओवर के ऊपर और नीचे से सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है। राष्ट्रीय राजमार्ग से एनआईटी, हार्डवेयर, परनी और सेक्टर-12, सेक्टर-11, सेक्टर-7 और सेक्टर 9 आदि जाने वाले लोगों के बाटा फ्लाईओवर के नीचे जाने से पलवल से दिल्ली जाने वाले लोगों को फ्लाईओवर के नीचे जाम की समस्या का सामना करना पड़ा।

 

स्पिल रोड बनाने का काम शुरू हुआ

अब बाटा फ्लाइओवर पर जाम से मिलेगा निजात, NHAI ने स्पिल रोड बनाने का काम शुरु किया

आपको बता दे कि नेशनल हाईवे पर फ्लाईओवर के नीचे डिवाइडर व स्लिप रोड नहीं होने से लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा स्लिप रोड बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। NHAI के पर्यवेक्षक अमित ने बताया कि पहले फ्लाईओवर के नीचे की सड़क को चौड़ा किया गया था। उसके बाद पलवल में दिल्ली जाने वाली सड़क पर सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो गया है, जो दो से तीन दिन में पूरा हो जाएगा। इस सड़क पर पौधे भी रोपे जाएंगे। सड़क बनने के बाद सभी वाहन अपने-अपने स्थान को जाने वाली सड़क पर चलेंगे।

 

डिवाइडर बनाया सीमेंटेड स्टोन से

अब बाटा फ्लाइओवर पर जाम से मिलेगा निजात, NHAI ने स्पिल रोड बनाने का काम शुरु किया

आपको बता दे कि सेक्टर-12 से आने वाले वाहनों को अगर दिल्ली की ओर जाना है तो वे बाटा फ्लाईओवर पुल के नीचे से यू-टर्न लेकर दिल्ली की ओर जाएंगे। इसके अलावा पलवल की ओर जाने वाले वाहनों को भी उक्त फ्लाईओवर के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़क से होकर गुजरना होगा। दोनों ओर से कई बार वाहनों की आवाजाही के कारण सुबह-शाम जाम की स्थिति बनी रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों की सुविधा के लिए पुलिस द्वारा सीमेंटेड पत्थरों से डिवाइडर बनाए गए थे, ताकि दोनों ओर से जाने वाले वाहन अपने-अपने लेन के अनुसार चल सकें और लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल सके।

Latest articles

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर...

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के...

More like this

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर...