HomeFaridabadतीन करोड़ की लागत से सूरजकुंड मेला परिसर की बदलेगी रूप रेखा,...

तीन करोड़ की लागत से सूरजकुंड मेला परिसर की बदलेगी रूप रेखा, वीआईपी गेट के आसपास 100 नई झोपड़ियां बनेंगी

Published on

सूरजकुंड मेला परिसर में फूड कोर्ट और वीआईपी गेट के आसपास 100 नई झोपड़ियां बनेंगी। मेला परिसर के निचले हिस्से में छत्तीसगढ़ गेट की ओर पहले से बनी 121 झोपड़ियों को भी फूड कोर्ट परिसर में शिफ्ट किया जाएगा। वहां एक बड़ी चौपाल बनाने की तैयारी कर ली गई है। करीब तीन करोड़ की लागत से सूरजकुंड मेला परिसर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। रोशनी की व्यवस्था पहले से बेहतर होगी। हरियाणा पर्यटन निगम की ओर से इस योजना के तहत तैयारी कर ली गई है।

परेशान रहे हस्तशिल्पी

तीन करोड़ की लागत से सूरजकुंड मेला परिसर की बदलेगी रूप रेखा, वीआईपी गेट के आसपास 100 नई झोपड़ियां बनेंगी

आपको बता दें कि 36वें सर्जकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में 3 फरवरी से 19 फरवरी तक आए कई हस्तशिल्पियों ने छत्तीसगढ़ गेट की ओर बनी झोपड़ी के आवंटन पर नाराजगी जताई थी। इस क्षेत्र में बहुत कम पर्यटक आते हैं। ऐसे में उनकी कृतियां बिक नहीं सकती थीं। ऐसे कई कारीगरों ने आवंटित झोपड़ियों में अपना माल प्रदर्शित नहीं किया। मेला परिसर में जहां-जहां हस्तशिल्प को जगह मिली, वहां-वहां सामान लगा दिया गया।

समस्याओं का होगा समाधान

तीन करोड़ की लागत से सूरजकुंड मेला परिसर की बदलेगी रूप रेखा, वीआईपी गेट के आसपास 100 नई झोपड़ियां बनेंगी

हस्तशिल्पियों की यह समस्या आमतौर पर देखने को मिलती थी। साथ ही पर्यटन निगम के अध्यक्ष डॉ. अरविंद यादव व प्रबंध निदेशक डॉ. नीरज कुमार के समक्ष भी मामला उठाया गया था। दोनों ने उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया था। अब पर्यटन निगम ने सुधार की तैयारी कर ली है। मेला परिसर में नई चौपाल बनाई जाएगी। अब दर्शन दीप की क्षमता पांच हजार होगी। दरअसल, अब तक वीआईपी गेट के पास बनी मुख्य चौपाल में करीब 500 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है। अगर दर्शक ज्यादा हो जाते हैं तो पुलिस को व्यवस्था संभालने में मशक्कत करनी पड़ती है। ऐसा पिछले वर्षों में कई बार हुआ है। इससे अब पर्यटन निगम मेले के दौरान सामने आई कमियों से सीख लेकर बेहतरी की तैयारी में जुट गया है।

Latest articles

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर...

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के...

More like this