Faridabad

जल्द पूरा होगा चार लेन सड़क का अधूरा काम, जनता को मिलेगी राहत

खेड़ीपुल से भारत कॉलोनी होते हुए आरपीएस चौक तक फोरलेन सड़क का अधूरा काम इसी सप्ताह शुरू हो जाएगा। ठेकेदार को भुगतान नहीं होने के कारण काम रुका हुआ है। अब जल्द भुगतान की उम्मीद है। लोक निर्माण विभाग द्वारा ठेकेदार को सूचित कर दिया गया है। काम शुरू होने के एक महीने के अंदर पूरी सड़क बनाने का दावा है।

 

कई समय से रुका है काम

आपको बता दें कि सड़क का बेस तैयार हुए कई माह बीत चुके हैं। पहले बिजली के खंभे नहीं हटाए जाने और पेड़ नहीं काटे जाने के कारण यह काम रुका हुआ था। सड़क के अधूरे काम के कारण रोजाना हजारों वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह खेड़ीपुल होते हुए ग्रेटर फरीदाबाद को जाने वाली मुख्य सड़क है। आगे सड़क मंझावली तक जाती है। इस सड़क को चौथा लेन करने का काम पिछले साल शुरू किया गया था। भारत कॉलोनी के सामने करीब दो किलोमीटर की सड़क को चार लेन बना दिया गया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने 7 करोड़ रुपए का बजट तय किया है।

 

इन फैसिलिटी से होगी लेस

खेड़ी पुल से जसाना की ओर जाने वाली सड़क वर्तमान में टू लेन है। दोनों तरफ दुकानें हैं। अतिक्रमण के कारण सड़क संकरी हो जाती है। इस सड़क की हालत भी खराब हो गई है। स्थानीय विधायक नरेंद्र गुप्ता की अनुशंसा पर इसे फोर लेन बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया था। सड़क के बीच में डिवाइडर बनाया जाएगा। दोनों तरफ टू लेन सड़क होगी। करीब दो किलोमीटर के बाद मंझावली पुल तक की सड़क भी 10 मीटर चौड़ी बनाई जाएगी। इसके बाद वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी।

nitin

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago