Categories: Faridabad

अद्भुत! वर-वधु ने लिए गौमाता के साथ फेरे, दोनों के परिवारवालों के साथ गो-पालक बने बराती

स्मार्ट सिटी फरीदाबाद के बल्लभगढ़ के उछा गांव स्थित गौ मानव सेवा में शुभ विवाह गौशाला के पावन परिसर में गौ माता को साक्षी मानकर दूल्हा-दुल्हन के द्वारा फेरे लिए गए। इस शुभ विवाह में दूल्हा-दुल्हन पक्ष के सैकड़ों लोग, गौशाला प्रबंधन टीम के सदस्य और चरवाहे शामिल हुए।

निर्मोही अखाड़े के राष्ट्रीय प्रवक्ता बुंदेलखंड पीठाधीश्वर संत सीताराम दास के अनुसार सनातनी विवाह के लिए गौशाला से पवित्र विवाह स्थल कोई नहीं हो सकता है। मधु गुप्ता और चमन प्रकाश गुप्ता अपने बेटों अमित गुप्ता और निधि गुप्ता को गुरुवार को गौ माता के दर्शन के लिए साक्षी के तौर पर ले गए। ट्रस्ट के निदेशक रूपेश यादव ने बताया कि शादी में शामिल हुए अतिथियों ने दूल्हा-दुल्हन को गाय-घास और गुड़ खिलाकर उनके सुखी और सफल वैवाहिक जीवन की कामना की। इस दौरान जिस किसी की भी नजर उन पर पड़ी वह इस शादी को संपन्न होते देखने से खुद को नहीं रोक पाया।

 

गौ माता का महत्व

 

गाय को हिंदू धर्म में माता कहा गया है। पुराणों में धर्म को गाय के रूप में भी दर्शाया गया है। भगवान कृष्ण अपने हाथों से गाय की सेवा करते थे और उनका निवास स्थान गोलोक भी बताया गया है। इतना ही नहीं गाय को कामधेनु के रूप में सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाला भी बताया गया है। हिंदू धर्म में गाय के इस महत्व के पीछे कई कारण हैं जिनका धार्मिक के साथ-साथ वैज्ञानिक महत्व भी है। भारतीय समाज में आज भी गाय को गौ माता कहा जाता है। शास्त्रों के अनुसार जब भगवान ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना की तो सबसे पहले उन्होंने गाय को पृथ्वी पर भेजा। गाय ही एकमात्र ऐसा पशु है जो ‘माता’ शब्द का उच्चारण करता है, इसलिए माना जाता है कि ‘माता’ शब्द की उत्पत्ति भी गौवंश से हुई है। गाय एक मां की तरह अपने दूध से हम सबका पालन-पोषण करती है। आयुर्वेद के अनुसार मां के दूध के बाद गाय का दूध बच्चे के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है।

 

nitin

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago