Categories: Faridabad

कछुए की गति से दौड़ रहा मंझावली पुल का निर्माण कार्य, 9 साल में भी नही हो पाया आधा काम

ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद के बीच बेहतर कनेक्टिविटी के लिए अधिकारी यमुना नदी पर मंझावली पुल का निर्माण पांच माह में पूरा करने का दावा भले ही कर रहे हों, लेकिन मौके पर स्थिति बिल्कुल अलग है। हकीकत स्तिथि यह है कि पुल पर लेंटर डालने का काम अभी भी चल रहा है। अभी काम शुरू भी नहीं हुआ है। ऐसे में शहरवासियों को पुल की आवाजाही के लिए एक साल और इंतजार करना पड़ सकता है।

 

9 साल पहले शुरू हुआ था काम

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के ड्रीम प्रोजेक्ट मंझावली पुल निर्माण की नींव 15 अगस्त 2014 को रखी गई थी। पुल के निर्माण पर करीब 120 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इसे एक साल में तैयार होना था, लेकिन पिछले साल से पुल का निर्माण कार्य कछुआ गति से चल रहा है। नदी में बने पिलरों पर गर्डर लगाने का काम पूरा हो चुका है। ऊपरी हिस्से में चिट्ठियां लगाने का काम चल रहा है। साथ ही कुछ गांवों में पुल को सड़क से जोड़ने के लिए अप्रोच रोड बनाने के लिए खुदाई का काम शुरू कर दिया गया है, अन्य गांवों में भूमि अधिग्रहण अभी भी बाधा है। पुल को शहर से जोड़ने वाली सड़क को भी 10 मीटर चौड़ा किया जाना है, लेकिन सोमवार को कुछ जगहों पर मजदूर काम करते नजर आए।

 

नोएडा की सड़क का काम भी नही हुआ शुरू

ग्राम चिरसी व मांझावली में बायपास सड़क का निर्माण होना है। इसका काम हाल ही में शुरू किया गया था। वह भी अब बंद हो गया है। वही नोएडा में भी अभी सड़क का काम शुरू नहीं हुआ है। आसपास के लोगों ने बताया कि यमुना पर एक तरफ से दूसरी तरफ आवाजाही के लिए अधिकारियों द्वारा अस्थायी पटून पुल बनाया गया है। इससे कुछ राहत मिली है। नदी पर पुल बनने से काफी राहत मिलेगी।

nitin

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago