Categories: Faridabad

फरीदाबाद वाले रहे गर्मी के लिए तैयार, चार दिनों के भीतर 6 डिग्री तापमान बढ़ा

हरियाणा की स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में इस समय मौसम पूरी तरह साफ है। धूप के कारण तापमान भी बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले चार दिनों में तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। आगमी दिनों में भी मौसम साफ रहने की संभावना है और तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी। इस सप्ताह के अंत यानी शनिवार तक तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। मई की शुरुआत बारिश से सर्द रही। मई की शुरुआत में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। एक मई को अधिकतम तापमान 27 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।

 

बढ़ा हुआ तापमान

आपको बता दे कि चार मई को सुबह हल्की धुंध के बाद मौसम साफ हुआ और पिछले चार दिनों से मौसम पूरी तरह साफ बना हुआ है। हर रोज धूप तेज निकल रही है और तापमान भी धीरे-धीरे बढ़ रहा है। चार मई से रविवार तक चार दिनों में अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रविवार को मौसम पूरी तरह साफ रहा। सुबह ही धूप निकल आई और दिन भर गर्मी का अहसास होता रहा। जिले में पिछले तीन दिनों से हवा थमी हुई थी। रविवार को हल्की हवा चली, लेकिन इससे गर्मी से खास राहत नहीं मिली। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार, रविवार को फरीदाबाद का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वेबसाइट के मुताबिक, आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं।

 

पिछले कुछ दिनों का अधिकतम तापमान

  • 1 मई  27
  • 2 मई  28
  • 3 मई  31
  • 4 मई  33
  • 5 मई  35
  • 6 मई  37
  • 7 मई  39

आने वाले दिनों का संभावित अधिकतम तापमान

  • 8 मई  38
  • 9 मई  38
  • 10 मई  39
  • 11 मई  39
  • 12 मई  40
  • 13 मई  41
nitin

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago