HomeFaridabadदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे लिंक रोड के लिए डेढ़ महीने में फरीदाबाद के सेक्टर-8...

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे लिंक रोड के लिए डेढ़ महीने में फरीदाबाद के सेक्टर-8 में अंडरपास बनकर होगा तैयार

Published on

फरीदाबाद से गुजरने वाली बाइपास की सड़क को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे लिंक रोड के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिसके अधीन सभी मुख्य चौराहों पर अंडरपास और फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। इसी कड़ी में सेक्टर-8 के पास करीब डेढ़ महीने में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे लिंक रोड के अधीन अंडरपास का निर्माण हो जाएगा। इसके लिए सेक्टर-8/9 डिवाइडिंग रोड से उतार-चढ़ाव का काम भी शुरू हो गया है। वहीं यहां से सेक्टर-75, 76, मिर्जापुर, नीमका आदि गांवों के हजारों लोग गुजरते हैं और इसके बनने से ग्रेटर फरीदाबाद के लोगों को सुगमता होगी।

डेढ़ महीने से आधा काम होगा पूरा

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे लिंक रोड के लिए डेढ़ महीने में फरीदाबाद के सेक्टर-8 में अंडरपास बनकर होगा तैयार

ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-8 के पास सेक्टर-75 की ओर जाने वाली सड़क का प्रावधान अंडरपास प्रोजेक्ट में नहीं था। सेक्टर के लोगों ने अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के समक्ष अंडरपास बनाने की अनुरोध की थी। जिसके बाद अंडरपास बनाने का काम यहां शुरू किया गया। तेज गति से मुख्य सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है, अब इसका निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। बीच का हिस्सा अगले एक से डेढ़ महीने में बनकर पूरा होने की उम्मीद है।

इन लोगों को मिलेगी सहूलियत

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे लिंक रोड के लिए डेढ़ महीने में फरीदाबाद के सेक्टर-8 में अंडरपास बनकर होगा तैयार

निर्माण के बाद सेक्टर-75 से सेक्टर-8 आने-जाने वाले लोग इसका प्रयोग कर सकेंगे। ऊपरी हिस्से के काम में अभी समय लगेगा। अंडरपास बनने से ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-8 के साथ ही 75, 76, मिर्जापुर, नीमका आदि गांवों के लोगों को सुविधा होगी। एनएचएआई के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक अंडरपास पर काफी काम किया गया है। बाकी का काम एक से डेढ़ महीने में पूरा कर लिया जाएगा।

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट जल्द पूरा करने के निर्देश

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे लिंक रोड के लिए डेढ़ महीने में फरीदाबाद के सेक्टर-8 में अंडरपास बनकर होगा तैयार

डीसी व स्मार्ट सिटी के सीईओ विक्रम सिंह ने शुक्रवार को समीक्षा बैठक में फरीदाबाद स्मार्ट सिटी के चल रहे विकास परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को सुचारू रूप से कराया जाए। बैठक में स्मार्ट सिटी फरीदाबाद के डीजीएम अरविंद सिंह, डीजीएम कुलदीप सिंह समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Latest articles

बल्लभगढ़ शहर का सबसे बड़ा पार्क होगा छोटा, कल्पना चावला सिटी पार्क की जमीन पर है विवाद!

हरियाणा पंजाब के हाई कोर्ट ने शहर के सबसे बड़े कल्पना चावला सिटी पार्क...

फरीदाबाद की सोसाइटी में भेजे जा रहे है गलत बिल, आरडब्लूए का कहना है कि सिर्फ कुछ लोगों को है दिक्कत।

प्रिंसेस पार्क सोसाइटी में एक गलत बिलिंग को लेकर रेजिडेंट और आरडब्ल्यूए आमने-सामने हैं।...

फरीदाबाद की यह स्पेशल बसें लेकर जाएंगी हिल्स स्टेशन, जानिए पूरी खबर।

इन दिनों हरियाणा रोडवेज की बसों से संबंधित कई खबरें सामने आ रही है।...

बल्लभगढ़ में 1 सप्ताह पहले बनी हुई सड़क लगी उखड़ने जाने पूरी खबर।

बल्लमगढ़ की आगरा नहर से लेकर तिगांव तक करीब 74 लाख खर्च करके बनाई...

More like this