Categories: Faridabad

बीजेपी सांसद अरविंद शर्मा ने कहा फरीदाबाद विधानसभा सीट को ब्राह्मण सीट घोषित करना चाहिए

स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में रविवार को भगवान परशुराम की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रोहतक से भाजपा सांसद अरविंद शर्मा थे। इस दौरान उन्होंने इशारों-इशारों में फरीदाबाद लोकसभा सीट को ब्राह्मण सीट घोषित कर दिया। वहीं बीजेपी सांसद ने कहा कि ब्राह्मणों में 36 जातियां निवास करती हैं, इसलिए यह लोकसभा सीट भी ब्राह्मणों की है।

 

फरीदाबाद लोकसभा सीट ब्राह्मण सीट

आपको बता दे कि इससे पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल भी अपने जन्मदिन पर इस सीट पर अपनी दावेदारी पेश कर चुके हैं। वहीं, अरविंद शर्मा ने हरियाणा सरकार से ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन की भी मांग की। भाजपा सांसद ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने संत पुरोहित कल्याण बोर्ड का गठन कर बहुत अच्छा काम किया है। अब इसे राष्ट्रीय स्तर पर बनाया जाना चाहिए, उन्होंने कहा कि मैंने इस मुद्दे को संसद में भी उठाया है।

 

राम चरित्र मानस को अब राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित किया जाना चाहिए

आपको बताते चले कि भाजपा सांसद ने भगवान परशुराम की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल करने की भी वकालत की, उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम का इतिहास एक लाख साल पुराना है, जबकि श्रीराम का 60 हजार साल पुराना है, इसलिए भगवान परशुराम के जीवन इतिहास को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ी भगवान परशुराम के बारे में जान और समझ सके, उन्होंने पार्टी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर सवाल उठाते हुए कहा कि राम चरित्र मानस को अब राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित किया जाना चाहिए। जंतर-मंतर पर बैठे खिलाड़ियों को लेकर उन्होंने कहा कि मामला सुप्रीम कोर्ट में जा चुका है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बृजभूषण के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसलिए इस मामले में राजनीति नहीं करनी चाहिए, कानून अपना काम करेगा।

nitin

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago