Categories: Faridabad

फरीदाबाद के रणजीत भाटी और कंचन लखानी ने गोल्ड मेडल जीत हरियाणा का नाम रोशन किया

एक बार फिर फरीदाबाद के दो होनहार खिलाड़ी रणजीत भाटी और कंचन लखानी ने स्वर्ण और कास्य पदक जीतकर हरियाणा को गौरवान्वित किया है। बता दे, पैरा एथलीट रणजीत भाटी ने बेंगलुरु में आयोजित 5वीं इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स इंटरनेशनल चैंपियनशिप में भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीता है। वही इसी चैंपियनशिप में फरीदाबाद की एथलीट कंचन लखानी ने चक्का फेंक में स्वर्ण और भाला फेंक में कांस्य जीतकर औद्योगिक नगरी और हरियाणा का नाम रोशन किया।

 

हरियाणा के खिलाड़ियों ने किया कमाल

4 से 7 मई तक हुई इस चैंपियनशिप में 11 देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। रणजीत ने नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतकर जुलाई-2023 में पेरिस में होने वाली विश्व चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। रणजीत ने F-57 वर्ग में प्रतिस्पर्धा की और 43.91 मीटर की दूरी से भाला फेंका। इससे पहले राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी रणजीत भाटी के नाम था, जो 43.80 की दूरी से भाला फेंकने का था। हरियाणा के खिलाड़ियों ने भी इस वर्ग में रजत और कांस्य पदक भी जीते हैं। रेवाड़ी के प्रवीण ने 40.64 मीटर की दूरी पर भाला फेंककर रजत पदक जीता और कैथल के विक्रम ने 39.97 मीटर की दूरी पर भाला फेंककर कांस्य पदक जीता। कंचन लखानी ने अपनी जीत का श्रेय अपने माता-पिता मनोहर लखानी-पुष्पा लखानी, कोच नरसी राम की मेहनत को दिया।

 

फरीदाबाद के होनहार खिलाड़ियों ने किया नाम रोशन

एनआईटी के मूल निवासी हैं कंचन लखानी और वर्तमान में ग्रेटर फरीदाबाद में रहती हैं। वहीं रंजीत भाटी ने अपना स्वर्ण पदक अपने दिवंगत कोच पवन कुमार को समर्पित किया, जिनका कलानौर में चार दिन पहले निधन हो गया था। रंजीत भाटी ने इससे पहले पिछले साल मोरक्को में हुई अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था।

nitin

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago