Categories: Faridabad

स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में हुआ पंजाब और राजस्थान से भी ज्यादा जीएसटी कलेक्शन, उत्तर प्रदेश को दे रहा टक्कर

छोटे क्षेत्रफल वाले राज्य हरियाणा को जीएसटी संग्रह में बड़े राज्यों को टक्कर दे रहा है। केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर द्वारा पूरे साल के जीएसटी संग्रह पर जारी आंकड़ों में हमारा राज्य यूपी के काफी करीब आ गया है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक कमिश्नरी में उम्मीद से ज्यादा टैक्स कलेक्शन हुआ है। पिछले साल का टारगेट 4692 करोड़ रुपए था, परंतु कलेक्शन 4883 करोड़ रुपए रहा। इसके मुताबिक फरीदाबाद कमिश्नरेट में पंजाब (₹2316 करोड़), राजस्थान (₹4785 करोड़) ने भी ज्यादा जीएसटी वसूला है।

 

रिकॉर्ड स्तर पर 27% अधिक GST प्राप्त हुआ

इस आयुक्तालय में फरीदाबाद, पलवल, नूंह, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी शामिल हैं। रिकॉर्ड तोड़ते हुए यहां 27 फीसदी ज्यादा जीएसटी हासिल किया गया है। जीएसटी कार्यालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा ने एक साल में 10 हजार 35 करोड़ रुपये की जीएसटी वसूली की है। वहीं, यूपी में 10320 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया गया है। जीएसटी संग्रह में हरियाणा देश में छठे स्थान पर है।

 

एंटी इवेशन ब्रांच से कलेक्शन बढ़ा

आपको बता दे कि विभागीय अधिकारियों ने बताया कि पहले कर संग्रह लक्ष्य से कम हुआ करता था, लेकिन वर्ष 2022-23 में जीएसटी संग्रह लक्ष्य से अधिक रहा है, क्योंकि पिछले डेढ़ साल से एंटी करवंचन शाखा काफी सक्रिय है। जीएसटी चोरी करने वाले सभी व्यापारियों पर नकेल कसी गई ताकि वे कर जमा करें। इससे रिकवरी बढ़ी है।

nitin

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

4 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago