HomeFaridabadFaridabad News : बल्लभगढ़ में 19 साल पहले डकैती कर फरार हुआ...

Faridabad News : बल्लभगढ़ में 19 साल पहले डकैती कर फरार हुआ आरोपी अब जेल मे बंद

Published on

कहा जाता है कि न्याय के घर में देर है लेकिन अंधेर नहीं इसी कथन को पूरा कर दिखाया है बल्लभगढ़ की पुलिस ने। एक आरोपी जो 19 साल पहले फरार हुआ था वह आज जेल की हिरासत में है। उसकी कहानी शुरू हुई थी डकैती से और 19 साल बाद भी वो एक अपराधी ही है। बेशक 19 साल पहले अदालत और पुलिस को चकमा देकर भाग गया हो लेकिन आज वो जेल की गिरफ्त में है।

बल्लभगढ़ में की थी डकैती 

Faridabad News : बल्लभगढ़ में 19 साल पहले डकैती कर फरार हुआ आरोपी अब जेल मे बंद

आरोपी ने 2001 में चार अन्य साथियों के साथ मिलकर बल्लभगढ़ इलाके में अवैध हथियारों से डकैती का प्रयास किया। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। वारदात मौके पर आरोपी के पास से बटनदार चाकू बरामद किया गया था। जिसके बाद पांचों आरोपियों को गिरफ्तार को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया था।

19 साल से फरार है आरोपी

Faridabad News : बल्लभगढ़ में 19 साल पहले डकैती कर फरार हुआ आरोपी अब जेल मे बंद

परंतु जमानत के बाद कोर्ट में हाजिर ना होने पर तत्कालीन एडिशनल सेशन जज एमएल राठौड़ की अदालत से 2004 में आरोपी को पीओ घोषित किया गया था। गुरुवार को पुलिस प्रवक्ता सुबह सिंह ने बताया कि आरोपी का नाम शहजाद है और आरोपी उत्तरप्रदेश के मथुरा जिले के बिशंबरा गांव का रहने वाला है।

आरोपी जेल में बंद

Faridabad News : बल्लभगढ़ में 19 साल पहले डकैती कर फरार हुआ आरोपी अब जेल मे बंद

आरोपी 2004 से फरार चल रहा था उसे पकड़ने के लिए जगह-जगह रेड भी डाले गए लेकिन वह हर वक्त बच के निकल जाता। 19 साल बाद बल्लभगढ़ थाना के पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके साथ पूछताछ करने के बाद उसे कोर्ट में पेश करके जेल में डाल दिया है।

Latest articles

हरियाणा के स्कूल, कॉलेज की छुट्टियां इन जगहों पर हुए रद्द, जानें पूरी खबर।

जैसे कि आप सभी जानते हैं कि मई का महीना खत्म होने वाला है...

मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने की खुशी में भाजपा नेता सुमित यादव ने कराई मुफ्त तीर्थयात्रा

केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दिल्ली...

दीवाली पर दियों की रोशनी से जगमगा उठेगा सूरजकुंड मेला, सांस्कृतिक समृद्धि का एहसास कराएगा

इस साल 3 नवंबर से 10 नवंबर तक लगने वाला सूरजकुंड दीपावली मेला देश...

हनीट्रैप मे फसांकर कारोबारी से हड़पे 2 करोड़ रुपए, दंपत्ति हुए गिरफ्तार

स्कूल में सहपाठी रही महिला ने अपने पति के साथ सेक्टर-14 में रहने वाले...

More like this