Categories: Faridabad

Faridabad News : बल्लभगढ़ में 19 साल पहले डकैती कर फरार हुआ आरोपी अब जेल मे बंद

कहा जाता है कि न्याय के घर में देर है लेकिन अंधेर नहीं इसी कथन को पूरा कर दिखाया है बल्लभगढ़ की पुलिस ने। एक आरोपी जो 19 साल पहले फरार हुआ था वह आज जेल की हिरासत में है। उसकी कहानी शुरू हुई थी डकैती से और 19 साल बाद भी वो एक अपराधी ही है। बेशक 19 साल पहले अदालत और पुलिस को चकमा देकर भाग गया हो लेकिन आज वो जेल की गिरफ्त में है।

 

बल्लभगढ़ में की थी डकैती

आरोपी ने 2001 में चार अन्य साथियों के साथ मिलकर बल्लभगढ़ इलाके में अवैध हथियारों से डकैती का प्रयास किया। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। वारदात मौके पर आरोपी के पास से बटनदार चाकू बरामद किया गया था। जिसके बाद पांचों आरोपियों को गिरफ्तार को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया था।

 

19 साल से फरार है आरोपी

परंतु जमानत के बाद कोर्ट में हाजिर ना होने पर तत्कालीन एडिशनल सेशन जज एमएल राठौड़ की अदालत से 2004 में आरोपी को पीओ घोषित किया गया था। गुरुवार को पुलिस प्रवक्ता सुबह सिंह ने बताया कि आरोपी का नाम शहजाद है और आरोपी उत्तरप्रदेश के मथुरा जिले के बिशंबरा गांव का रहने वाला है।

 

आरोपी जेल में बंद

आरोपी 2004 से फरार चल रहा था उसे पकड़ने के लिए जगह-जगह रेड भी डाले गए लेकिन वह हर वक्त बच के निकल जाता। 19 साल बाद बल्लभगढ़ थाना के पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके साथ पूछताछ करने के बाद उसे कोर्ट में पेश करके जेल में डाल दिया है।

nitin

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago