HomeFaridabadफरीदाबाद में घी बेचने बहाने घर में घुसकर करा सभी को बेहोश,...

फरीदाबाद में घी बेचने बहाने घर में घुसकर करा सभी को बेहोश, सभी गहने और कैश लेकर हुई रफू चक्कर 

Published on

स्मार्ट सिटी फरीदाबाद के ग्राम प्रहलादपुर माजरा डीग में महिलाओं ने देसी घी बेचने के बहाने घर में घुसकर एक परिवार को बेहोश कर सोने के गहने व एक लाख रुपये उड़ा लिये। सदर बल्लभगढ़ थाना पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव प्रहलादपुर माजरा डीग निवासी राहुल ने बताया कि नौ मई की शाम करीब साढ़े चार बजे वह, उसकी मां वेदवती व भाभी सुजाता घर पर थे। तभी तीन महिलाएं घी बेचने के बहाने उसके घर में घुस गईं। उन महिलाओं ने उन्हें एक बर्तन में घी दिखाया।

घी बेचने के बहाने किए लाखों के गहने चोरी

फरीदाबाद में घी बेचने बहाने घर में घुसकर करा सभी को बेहोश, सभी गहने और कैश लेकर हुई रफू चक्कर 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आरोप है कि घी की गंध से घर के सभी सदस्य बेहोश हो गए। बेहोश होने के बाद युवतियां उसके घर से सोने चांदी के जेवरात और एक लाख रुपये नकद लूट कर फरार हो गयीं। राहुल ने बताया कि पहले वह अपने स्तर पर महिलाओं की तलाश करता रहा। अब पुलिस को तहरीर देकर मामला दर्ज कर लिया गया है। महिलाएं कार में आई थीं। उसने पुलिस को अपनी कार का नंबर दिया है। थाना सदर प्रभारी महेंद्र का कहना है कि जल्द ही कार के नंबर से आरोपी महिलाओं को पकड़ लिया जाएगा।

Latest articles

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर...

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के...

More like this