HomeFaridabadयमुना पर जाने वाली सड़क का होगा चौड़ीकरण, हटने लगे पेड़ और...

यमुना पर जाने वाली सड़क का होगा चौड़ीकरण, हटने लगे पेड़ और खंबे

Published on

मंझावली पुल परियोजना के यमुना नदी पुल को फरीदाबाद शहर से जोड़ने वाली सड़क के किनारे पेड़ों को काटने और बिजली के खंभों को हटाने का काम शुरू हो गया है। इनके हटने से सड़क को चौड़ा करने में आसानी होगी। पेड़ काटे जाने और पिलर नहीं हटने के कारण अभी तक सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू नहीं हो सका है। खाली जगहों पर सिर्फ बारिश के पानी की निकासी के लिए नालियां बनाने का काम किया जा रहा था।

सड़क का होगा चौड़ीकरण

यमुना पर जाने वाली सड़क का होगा चौड़ीकरण, हटने लगे पेड़ और खंबे

बता दे कि फरीदाबाद को ग्रेटर नोएडा से जोड़ने के लिए यमुना नदी पर मंझावली गांव में चार लेन का पुल बनाया गया है। यह पुल बन चुका है और एप्रोच रोड अभी बनना बाकी है। फरीदाबाद शहर से पुल की कनेक्टिविटी में सुधार के लिए जसाना रोड को 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। करीब 19 किमी लंबी इस सड़क के किनारे कुछ खड़े पेड़ और बिजली के खंभे हैं। इन्हें हटाए बिना सड़क को चौड़ा नहीं किया जा सकता। पेड़ों को काटने की अनुमति पूर्व में वन विभाग से मिल गई थी, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हो सका। अब पेड़ों को काटने का काम शुरू हो गया है। साथ ही बिजली के खंभों को शिफ्ट करने का काम भी शुरू कर दिया गया है। ऐसे में अब सड़क चौड़ीकरण की राह आसान हो गई है।

दिसंबर तक समाप्त कर लें

यमुना पर जाने वाली सड़क का होगा चौड़ीकरण, हटने लगे पेड़ और खंबे

जहां अभी तक पेड़ और बिजली के खंभे नहीं हैं, वहां काम शुरू कर दिया गया है। अब इन दोनों बाधाओं को दूर कर सड़क चौड़ीकरण का काम तेजी से शुरू किया जा सकता है। मंझावली पुल परियोजना के दिसंबर तक पूरा होने का दावा किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से ग्रेटर नोएडा से फरीदाबाद की दूरी कुछ मिनट कम हो जाएगी। अब फरीदाबाद से ग्रेटर नोएडा पहुंचने में एक से डेढ़ घंटे का समय लगता है। काम पूरा होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this