Categories: Faridabad

फरीदाबाद के लोग नहीं चाहते पुराने सेक्टरों में स्टिल्ट पार्किंग सहित बहुमंजिला इमारत की नीति

राज्य सरकार स्टिल्ट पार्किंग और उस पर चार मंजिला भवन निर्माण की नीति के संबंध में आम जनता की राय जानना चाहती है। उसके बाद ही इस नियम पर फैसला लिया जाएगा। इसके लिए सरकार ने हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष पी राघवेंद्र राव की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई थी। इस कमेटी में कई विशेषज्ञ अधिकारी शामिल हैं। अधिकारियों की टीम 26 मई को जिमखाना क्लब सेक्टर-15ए आएगी।

 

किस तरह की नीति तैयार की जाए?

इसके लिए समिति ने कॉन्फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन, कन्फेडरेशन ऑफ ऑल आरडब्ल्यूए ग्रेटर फरीदाबाद और फरीदाबाद सेंटर ऑफ इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स के पदाधिकारियों को बैठक में शामिल होने के लिए पत्र भेजा था। तीनों की अलग-अलग सुनवाई होगी। सभी को आपत्तियां और सुझाव देने के लिए आधे घंटे का समय मिलेगा। समिति यहां प्राप्त आपत्तियों और सुझावों की रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजेगी। उसके बाद तय होगा कि किस तरह की नीति तैयार की जाए, जिससे आम आदमी को परेशानी न हो और काम चलता रहे।

 

शुरू से विरोध

बता दे कि जब से सरकार ने यह नीति बनाई है लोग इसका विरोध कर रहे हैं। आर्किटेक्ट व अन्य संघों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस नीति में बदलाव की मांग की थी। अनुरोध किया गया कि कम से कम पुराने सेक्टरों में इसकी अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों कैप्टन भीम सिंह व एसके भाटिया ने कुछ दिन पहले इस नियम के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया था। इस नीति से राज्यों का स्वरूप बदल रहा था। कई सेक्टर ऐसे हैं जहां बिल्डर पुराने घर खरीद रहे थे। उन्होंने यहां स्टिल्ट पार्किंग के साथ चार मंजिला मकान बनाना शुरू किया। इससे आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी हुई और फिर झगड़ा बढ़ गया।

nitin

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago