Categories: Faridabad

फरीदाबाद की बेकार सड़कों को निकाय चुनाव में मुद्दा बनाएगी कांग्रेस, खराब सड़कों पर होगी सियासी जंग

आगामी नगर निगम चुनाव और फिर लोकसभा चुनाव के दौरान टूटी सड़कें एक बड़ा मुद्दा बनने जा रही हैं। कांग्रेस की रणनीति इनके आधार पर सरकार को घेरने की है। जुलाई-अगस्त में चुनाव कराने की तैयारियों को लेकर विधायकों को अलर्ट मोड में रहने की बात कहते हुए सीएम ने टूटी सड़कों की जानकारी मांगी, जबकि शहरी स्थानीय निकाय का दावा है कि फरीदाबाद में सभी सड़कें बन चुकी हैं। हालांकि जमीनी हकीकत इससे इतर है।

 

ग्रेटर फरीदाबाद की कुछ सड़कों पर काम चल रहा है

आपको बता दें कि मंगलवार को विधायक दल और मंत्रिपरिषद की बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा है कि विधायक इस महीने में 25-25 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं का प्रस्ताव दें। 100 करोड़ से अधिक लागत की परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान नगरीय निकाय के अधिकारियों ने दावा किया है कि फरीदाबाद में 325 करोड़ रुपये की लागत से सड़क नेटवर्क व अन्य परियोजनाओं का कार्य पूरा किया जा चुका है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बिजेंद्र नेहरा ने दावा किया कि ज्यादातर सड़कों की मरम्मत कर दी गई है। ग्रेटर फरीदाबाद की कुछ सड़कों पर काम चल रहा है।

 

आप नेता ने कहा, हर सड़क पर गड्ढे और घोटाले

आपको बताते चले कि कांग्रेस के साथ-साथ आम आदमी पार्टी भी टूटी सड़कों को बड़ा मुद्दा बनाने जा रही है। एनआईटी से कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद में एक भी सड़क ऐसी नहीं है जिसमें गड्ढे न हों। आम आदमी पार्टी के नेता धर्मवीर भड़ाना भी कह चुके हैं कि यहां हर सड़क पर गड्ढे और घोटाले हैं।

nitin

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago