अरावली क्षेत्र स्थित खोरी बस्ती के लोगों को आवंटित डबुआ कॉलोनी फ्लैट परिसर की सुरक्षा के लिए 20 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। हरियाली बढ़ाने के लिए यहां पांच पार्क बनाए जाएंगे। झूले भी लगेंगे। नगर निगम ने इसकी शुरुआत कर दी है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा फ्लैटों में रहने वाले लोगों को सुविधाएं नहीं मिलने पर नाराजगी जताने के बाद ही नगर निगम ने सुविधाओं को बढ़ावा देना शुरू किया है।
वहीं लोगों ने शिकायत की थी कि यहां कई सुविधाओं का अभाव है। इस मुद्दे पर लोगों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। सुप्रीम कोर्ट की टीम हाल ही में यहां सुविधाओं का जायजा लेने आई थी। लोगों ने टीम के सामने शिकायत भी की थी कि यहां कई सुविधाओं का अभाव है।। इसके बाद 15 मई को मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताई थी। अब दो-तीन दिनों से निगम की ओर से कार्यों में तेजी लाई गई है। फ्लैट के आसपास और प्रवेश द्वार पर कुल 20 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
पहले प्रवेश द्वार पर कोई चौकीदार नहीं था। न ही सीसीटीवी कैमरे लगे थे। इससे यहां फ्लैट का दरवाजा और पेयजल लाइन का पाइप तक चोरी हो गया। कई खिड़कियों के शीशे भी टूट गए। फ्लैट परिसर में धूल उड़ती थी। अब पार्क विकसित किए जा रहे हैं। निगम की उद्यानिकी शाखा के एसडीओ राजेश शर्मा ने बताया कि पांच पार्क विकसित करने के अलावा झूले भी लगाए जाएंगे। एक पार्क में झूले लगाए गए हैं। हरियाली को बढ़ावा देना अभी बाकी है।
हरियाणा में लोगों को जल्द ही एक और सुविधा होने वाली है बता दें हरियाणा…
हरियाणा रोडवेज बसों से सफर करने वाले लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने…
हरियाणा में सड़कों व सार्वजनिक स्थलों पर भीख मांगने वाले बच्चों पर लगेगा विराम। बता…
फरीदाबाद में बल्लभगढ़ सोहना रेलवे फ्लाईओवर को फोरलेन बनाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…
हरियाणा में रेलवे स्टेशन पर कचरे को कम करने के लिए एक नई पहल की…
हरियाणा में मुख्यमंत्री नायक सैनी ने गौशालाओं को बहुत बड़ा तोहफा दिया है। तोहफे के…